Begin typing your search above and press return to search.

हर हर तिरंगा घर घर तिरंगा VIDEO: भोजपुरी की गीत मचा रहा धूम, 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा... देखिए

हर हर तिरंगा घर घर तिरंगा VIDEO: भोजपुरी की गीत मचा रहा धूम, 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा... देखिए
X
By NPG News

नईदिल्ली I हमारे देश को आजाद हुए आज 75 वर्ष हो गए. ऐसे में आज समस्त देशवासी 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं. लोगों ने आज इस महापर्व के मौके पर अपने घरों पर तिरंगा फहराया है. ऐसे में 15 अगस्त के एक दिन पूर्व एक भोजपुरी देशभक्ति गाना रिलीज किया गया जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. सिंगर प्रियंका मौर्या की आवाज में गाया हुआ गाना 'हर हर तिरंगा घर घर तिरंगा' इंटरनेट पर छा गया है.

विजसन म्यूजिक प्रस्तुत देश भक्ति गीत 'हर हर तिरंगा घर घर तिरंगा' विजसन म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. जिसे अपनी खास शैली में गाया है सिंगर प्रियंका मौर्या ने. इस गाने को लिखा है कुमार घनश्याम ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार आर्या शर्मा ने. यह गाना देखने और सुनने में मन को खूब भा रहा है. इस गाने के निर्माता आशुतोष सिंह हैं. वीडियो डायरेक्टर जिग्नेश मैर्याल हैं. देखिए वीडियो...

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का भोजपुरी देश भक्ति गाना भारत के शान कश्मिर हमार जान, भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का भोजपुरी देश भक्ति गाना 'तिरंगे के सम्मान में', भोजपुरी स्टार समर सिंह का भोजपुरी देश भक्ति गाना 'फहरी तिरंगा घरे घरे', भोजपुरी सिनेमा की मशहूर सिंगर अन्नू दुबे की भोजपुरी देश भक्ति गीत 'तिरंगा मेरी जान' भी सुन सकते हैं. एक दिन भीतर ही इस गाने को एक मिलियन से ज्यादा बार देखा गया तो वहीं 7.2 लाख लोगों ने इसे अब तक लाइक किया है.

Next Story