Begin typing your search above and press return to search.

Girl Dance in Train: OMG! ट्रेन में लड़कियों ने लगाया ऐसा ठुमका, VIDEO देख भड़क गए लोग, बोले- अश्लीलता फैला रही...

Girl Dance in Train: OMG! ट्रेन में लड़कियों ने लगाया ऐसा ठुमका, VIDEO देख भड़क गए लोग, बोले- अश्लीलता फैला रही...
X
By Gopal Rao

Girl Dance in Train: नईदिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर अच्छे बुरे वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कई वीडियो हंसा देते हैं, तो कई रुलाते हैं वहीं कोई हैरान भी कर देते हैं। अब तक आपने दिल्ली मेट्रो के तमाम ऐसे क्लिप देखे होंगे जिसमें लड़कियां डांस करती हुई नजर आई है। इस तरह का ट्रेंड अब भारतीय रेलवे में देखने को मिल रहा है। इन दिनों एक इंस्टाग्राम वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें लड़कियों का एक ग्रुप ट्रेन के कंपार्टमेंट में जोशीले अंदाज में डांस कर रही है।

ये लगभग 11 लड़कियां है और जो कंपार्टमेंट में ऊपर नीचे हर सीट पर बैठी हैं और फिल्म 'तीस मार खां' के फेमस सांग 'शीला की जवानी' पर डांस कर रही है। एक- एक कर कैमरा सबके स्टेप्स दिखा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकॉउंट पर शेयर किया गया है। जब से वीडियो जारी हुआ है लोग इस पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं। कोई इनकी तारीफ करते नहीं थक रहे तो कई लोग इसे बचकाना और छपरी बता रहे हैं। कुछ यूजर्स ने ये तक कह दिया कि लड़कियां ये सब करके ट्रेन में अश्लीलता फैला रही हैं। वहीं किसी ने ये भी कहा कि दोस्त साथ हों तो ट्रेन का सफर ऐसे ही प्यारा हो जाता है। इस वीडियो पर लगभग 3 लाख लोगों ने लाइक किया है जबकि 7 हजार लोगों ने इसपर कमेंट किया है। नीचें देखिए वीडियो...

बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि हाल ही में एक लड़की ट्रेन के डब्बे में बेली डांस करते हुए नजर आई थी। लड़की के डांस मूव्स और अदाएं बेहद ही कमाल की थे, जिसे देख हर कोई उसका दिवाना हो जाए। लेकिन इस वीडियो पर भी कुछ लोगों ने बुरी तरह गुस्सा जाहिर किया था। लोगों ने ट्विटर पर लड़की को खूब खरी खोटी सुनाई थी। कई लोगों ने कहा कि कृप्या भारतीय रेल का हाल दिल्ली मेट्रो वाला मत करिए। जबकि एक यूजर ने लिखा - आखिर ये बेशर्मी कब तक देखनी पड़ेगी? नीचें देखिए वीडियो...

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story