Engineer Viral Video: नशेड़ी ड्राइवर का खतरनाक खेल: पोकलेन के पंजे से इंजीनियर पर किया जानलेवा हमला, घटना का वीडियो वायरल...

Engineer Viral Video: इंदौर। सोशल मीडिया पर आप ने शराबी लोगों का एक से बढ़कर एक वीडियो और गजब-गजब हरकते करते देखा होगा, अब इसी बीच सामने आए एक वायरल वीडियो में नशे में धुत पोकलेन ड्राइवर का खतरनाक खेल देखने को मिला, जिसमें इंजीनियर पर जानलेवा हमला करते दिख रहा है. नीचें देखिए वीडियो और जानिए घटना की पूरी सच्चाई...
जानकारी के अनुसार, यहां पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बागड़दा रोड का है. जहां बुधवार को छोटा बागड़दा रोड पर पोकलेन मशीन द्वारा काम किया जा रहा था. आरोप है कि पोकलेन मशीन ड्राइवर काफी लापरवाही पूर्वक पोकलेन मशीन चला रहा था, जिसके चलते मौके से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही थी. इस दौरान इंजीनियर आशुतोष ने यह देख पोकलेन के चालक को डांटा तो उसने गलती मानने के बजाय इंजीनियर से हुज्जत करना शुरू कर दी. यही नहीं, उसने पोकलेन के पंजे से इंजीनियर को कुचलने की कोशिश की. जैसे-तैसे इंजीनियर जान बचाकर भाग और पुलिस को सूचना दी. यहां देखिए वीडियो...
बता दें कि नशे में धुत पोकलेन ड्राइवर जान बचकर भगाने के बाद इंजीनियर ने पुलिस को फोन लगाकर अपने ऊपर हुए हमले की सूचना दी. आशुतोष ने बताया कि वे कुछ देर वहां खड़े रहे, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं आए. इसके बाद वे लौट गए, उन्होंने कहा कि इस तरह के गुस्सैल चालकों के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए, ताकि वे दूसरों के लिए परेशानी की वजह न बनें.
