Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Metro Holi Video: OMG...मेट्रो ट्रेन में लड़कियों ने खेली ऐसी 'गंदी' होली, VIDEO देख उड़ जाएंगे आप के होश...

Delhi Metro Holi Video: मेट्रो में नाच- गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहे। बीते दिनों कई ऐसे वीडियो आए जिसमें कोई मेट्रो में अश्लीलता करता दिखा तो कोई रील्स बनाता और कई बार सीट को लेकर झगड़े होते भी दिखे। होली से ठीक पहले आया ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है।

Delhi Metro Holi Video: OMG...मेट्रो ट्रेन में लड़कियों ने खेली ऐसी गंदी होली, VIDEO देख उड़ जाएंगे आप के होश...
X
By Gopal Rao

Delhi Metro Holi Video: नई दिल्ली। आए दिन लगातार दिल्ली मेट्रो में नाच- गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहे। बीते दिनों कई ऐसे वीडियो आए जिसमें कोई मेट्रो में अश्लीलता करता दिखा तो कोई रील्स बनाता और कई बार सीट को लेकर झगड़े होते भी दिखे। होली से ठीक पहले आया ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है। इसमें दो लड़कियां होली के नाम पर इंस्टाग्राम रील के लिए मेट्रो में अश्लीलता कर दिख रही हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियों होली के रंग लगाकर अभद्र हरकत करने का मामला सामने आया है। इस वीडियो में सफेद साडी और सूट पहने दो लड़कियां मेट्रो के अंदर ही एक दूसरे को अभद्र ढंग से रंग लगाती दिख रही हैं। वहीं उनके सामने एक कपड़े के ऊपर काफी सारा गुलाल भी रखा दिख रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में 2013 में आई दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह की फिल्म 'रामलीला' का फेमस सॉन्ग 'अंग लगा दे रे, मोहे रंग लगा दे रे, मैं तो तेरी जोगनिया, तू जोग लगा दे रे, प्रेम का रोग लगा दे रे' बज रहा है। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले मेट्रो में लड़कियों का पोल डांस, मेट्रो के अंदर मास्टरबेट और ओरल सेक्स के वीडियो भी सामने आ चुके हैं। देखिए वीडियो...

इस वीडियो में लोगों ने भर-भर के कमेंट किया है। एक यूजर्स ने लिखा- ''देखने में ही इतनी शर्म आ रही, इन्हें करते हुए नहीं आई, चल क्या रहा है देश में भाई।'' एक यूजर ने यहां तक लिखा- ''यह मेट्रो स्टेशन है या सेड्यूस करने का स्टेशन।'' एक यूजर ने लिखा- ''लो जी दिल्ली मेट्रो वाली होली भी देख लो, ये रील और ट्रेंडिंग के चक्कर में नस्लें खराब हो रही हैं।'' एक यूजर ने लिखा- हो क्या गया है लोगों को? रील के लिए कुछ भी कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा- दिल्ली मेट्रों को सख्त निगरानी की जरूरत है। एक यूजर ने ये भी लिखा कि- दिल्ली मेट्रो को ये रील वाले लोग बख्श क्यों नहीं देते, यहां फूहड़ता मचा रखी है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story