Begin typing your search above and press return to search.

कमीशनखोरी का स्मारक: स्काई वॉक पर CM भूपेश का तंज, बोले...जब से जामवाल आए हैं, प्रदेश अध्यक्ष, फिर नेता प्रतिपक्ष और प्रभारी बदल दिया, अब नितिन नबीन की बारी...

कमीशनखोरी का स्मारक: स्काई वॉक पर CM भूपेश का तंज, बोले...जब से जामवाल आए हैं, प्रदेश अध्यक्ष, फिर नेता प्रतिपक्ष और प्रभारी बदल दिया, अब नितिन नबीन की बारी...
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी को हटाने पर सीएम भूपेश बघेल ने चुटकी ली है। पत्रकारों से चर्चा में सीएम ने कहा कि जब से अजय जामवाल आए हैं, तब से प्रदेश अध्यक्ष बदल रहे हैं, नेता प्रतिपक्ष बदल रहे हैं। अब प्रभारी को बदल दिया। जो हंटर चलाती थीं, उसे भाजपा ने बदल दिया। अब नितिन नबीन की बारी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा स्काई वॉक को ढहाने के संबंध में दिए बयान पर सीएम ने कहा कि पौने चार साल हो गए। ढहाना होता तो अब तक ढहा दिए होते, लेकिन यह डॉ. रमन सिंह और राजेश मूणत की कमीशनखोरी का स्मारक है। इसे नहीं ढहाएंगे। नड्डाजी चिंता न करें।

दो नए जिलों मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर और सक्ती का उद्घाटन कर लौटे सीएम बघेल ने हेलीपेड में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि लोगों में काफी उत्साह है। लंबे समय से लोगों की मांग थी, जो अब पूरी हो गई। इससे लोग काफी खुश नजर आए। भाजपा अध्यक्ष के आरोपों पर सीएम ने कहा कि उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोला। पेट्रोल डीजल और गैस की कीमतों पर कुछ नहीं बोला, लेकिन स्काई वॉक पर जरूर बोला। भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम ने कहा कि जिस जगह से यह यात्रा निकलती थी, हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर निकलते थे। बच्चे जवान महिलाएं सभी वर्ग के लोगों ने राहुल गांधी का स्वागत किया। भारत जोड़ो यात्रा से लोगों में गजब का उत्साह है। पूरे देश की निगाह राहुल गांधी की पद यात्रा पर है।

Next Story