Begin typing your search above and press return to search.

China Viral Video: चंद सेकंडों में खुला पाताल का रास्ता! पलक झपकते जमीन के अंदर समा गई सड़क, देखिए खौफनाक वीडियो...

China Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें चंद सेकंडों में भयानक नजराना देखने को मिला है. जहां अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा ऐसा धंसा, मानो पाताल का दरवाजा खुल गया हो. इस दौरान वहां आस-पास जो कुछ मौजूद था, वो सब उस गड्ढे में समाता चला गया. इसका वीडियो भी सामने आया है.

China Viral Video: चंद सेकंडों में खुला पाताल का रास्ता! पलक झपकते जमीन के अंदर समा गई सड़क, देखिए खौफनाक वीडियो...
X
By Gopal Rao

China Viral Video: शंघाई। अगर सोचो दुनिया में पलक झपकते पाताल लोक का रास्ता खुल जाए तो क्या होगा, आप सोच रहे ऐसा कैसे हो सकता है. तो आपको बता दें कि ये सच है! जी हां... कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें चंद सेकंडों में भयानक नजराना देखने को मिला है. नीचें जानिए क्या है वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई...

वायरल वीडियो के मुताबिक, यहां वायरल वीडियो चीन के शंघाई शहर में जियामिन मेट्रो लाइन के निर्माण कार्य के दौरान का है, जहां अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा ऐसा धंसा, मानो पाताल का दरवाजा खुल गया हो. इस दौरान वहां आस-पास जो कुछ मौजूद था, वो सब उस गड्ढे में समाता चला गया. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में आस-पास में कई लोग है, जो धंसते सड़क से खुद से दूर करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. यहां देखिए वीडियो...

बताया गया कि सड़क के नीचे मेट्रो का काम चल रहा था. अचानक एक बड़ा सिंकहोल बन गया जिसके कारण सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया. बताया गया कि पिछली रात शंघाई में जियामिन लाइन के क्यूक्सिन रोड मेट्रो स्टेशन के निर्माण स्थल पर हुए रिसाव के परिणामस्वरूप सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया. हालांकि इस हादसे में जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि सड़क धंसने की आशंका के चलते एक दिन पहले ही वहां से आवाजाही को रोक दिया गया था. दरअसल निर्माणाधीन शंघाई उपनगरीय रेलवे जियामिन लाइन के किशिन रोड मेट्रो स्टेशन के निर्माण स्थल के पास भूमिगत जल रिसाव देखे जाने के बाद आवाजाही बंद कर दिया गया था.

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story