Begin typing your search above and press return to search.

Bollywood News: लाल साड़ी में नजर आईं माधुरी दीक्षित, चेहरा का कराई सर्जरी?... वीडियो देख यूजर्स बोले- 'भाई, चेहरा....

Bollywood News: लाल साड़ी में नजर आईं माधुरी दीक्षित, चेहरा का कराई सर्जरी?... वीडियो देख यूजर्स बोले- भाई, चेहरा....
X
By NPG News

मुंबई I माधुरी दीक्षित टीवी पर एक के बाद एक शोज में बतौर जज नजर आती रहती हैं। इस वक्त वह 'झलक दिखला जा 10' में जज बनी हैं। उनके अलावा शो के अन्य जजों में करण जौहर और नोरा फतेही हैं। 'झलक दिखला जा' पांच साल बाद वापस लौटा है ऐसे में डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित से बेहतर भला और कौन जज हो सकता है। सोमवार को पपराजी ने उन्हें सेट पर स्पॉट किया। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इसके साथ ऑफ व्हाइट कलर का ब्लाउज मैच किया।

माधुरी दीक्षित ने पपराजी के सामने पोज दिए। माधुरी अपनी मिलियन डॉलर स्माइल के लिए जानी जाती हैं लेकिन इस बार उनके लिप्स के शेप में बदलाव दिखा जिसके बाद यूजर्स ने उनके लिप सर्जरी के कयास लगाने लगे। वीडियो पर कई यूजर्स ने लिखा कि क्या उन्होंने बोटॉक्स कराया है। एक यूजर लिखते हैं, 'उन्होंने अपने चेहरे पर बोटॉक्स से क्या करवा लिया है?' एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्या ये सुनंदा पुष्कर हैं या माधुरी?' एक यूजर ने कहा, 'बहुत ज्यादा बोटॉक्स।' एक अन्य ने कहा, 'चेहरा बहुत गड़बड़ दिख रहा है।' एक यूजर ने लिखा, 'भाई, चेहरे की हालत बिगाड़ दी।' वहीं फैन्स ने उनका सपोर्ट किया और कहा कि उम्र के साथ वह उतनी ही ग्रेसफुल हो गई हैं। देखिए वीडियो...

Next Story