अनंत सिंह अपने घोड़े को मनाने में जुटे, वीडियो वायरल, आप भी देखें
Anant Singh News : बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आने के साथ फिर अपने शौक को पूरा करने में जुटे हैं। वे अपने प्रिय घोड़े लाडला को दुलारते नजर आए हैं।

Anant Singh Horse Video: बिहार में छोटे सरकार नाम से मशहूर अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं। बाहुबली छवि और अनोखे शौक के लिए चर्चित विधायक अनंत सिंह का नया वीडियो सामने आया है। इसमें वे अपने चहेते घोड़े लाड़ला को मना रहे हैं।
कुछ महीने जेल में रहने के बाद भी अपने घोड़े लाडला को लेकर उनका प्यार कम नहीं हुआ है। अनंत की रिहाई ने न केवल मोकामा की राजनीति में हलचल तेज की है, बल्कि उनके समर्थकों के बीच उनके निजी शौक भी फिर चर्चा का केंद्र बन गए हैं।
वीडियो में क्या है खास?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा कि अनंत सिंह अपने घोड़े लाडला को दुलार रहे हैं। उसे प्यार कर रहे हैं। इस दौरान 8-10 लोग वहां खड़े हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा मानों लाडला छोटे सरकार से रूठा हुआ हो। अनंत सिंह उसको प्यार से मना रहे हैं। अनंत सिंह जेल से रिहाई और बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरणों के कारण भी चर्चा में हैं। लंबे समय बाद अपने आवास पर लौटने के बाद उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ा था।
क्यों फेमस हैं अनंत सिंह?
अनंत सिंह मोकामा से कई बार विधायक रहे हैं। दबंग छवि और बेबाक अंदाज के कारण इन्हें छोटे सरकार कहा जाता है। वे न केवल राजनीति, बल्कि लग्जरी शौक जैसे- अजगर पालना, विदेशी घोड़े रखना, हाथी पालने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। एके-47 रिकवरी केस समेत कई मामलों की वजह से उनकी विधायकी भी गई थी।
जेल से निकलने के बाद अपने घोड़े को तैयार करते दिखें मोकामा विधायक अनंत सिंह!#Bihar #AnantSingh pic.twitter.com/Z9GmWlQ5Px
— SOURAV RAJ (@souravreporter2) March 28, 2026
अनंत सिंह के घोड़े लाडला की खासियत क्या?
विधायक अनंत सिंह का घोड़ा लाडला साधारण घोड़ा नहीं है। यह सोनपुर मेले की शान रह चुका है। घोड़ा लाडला अपनी कद, तेज रफ्तार और शाही चाल के लिए प्रसिद्ध है। इसके रखरखाव पर लाखों रुपए खर्च होते हैं। अनंत सिंह खुद अपने घोड़े की मालिश करते हैं। लाडला केवल घोड़ा नहीं, बल्कि अनंत सिंह की प्रतिष्ठा और रूतबे का प्रतीक माना जाता है।
छोटे सरकार के बेटे ने की थी लाडला की सवारी
हाल में एक वीडियो में अनंत सिंह के बेटे को लाडला की सवारी करते देखा गया। जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह ने खुद घोड़े को तैयार किया और फिर बेटे को घुड़सवारी सिखाते नजर आए। इसे पारिवारिक विरासत और परंपरा को आगे बढ़ाने के तौर पर देखा गया।
