Begin typing your search above and press return to search.

एयरपोर्ट पर गरबा डांस: नवरात्रि के मौके पर कर्मचारियों ने यात्रियों के साथ किया गरबा डांस, देखे वायरल वीडियो

एयरपोर्ट पर गरबा डांस: नवरात्रि के मौके पर कर्मचारियों ने यात्रियों के साथ किया गरबा डांस, देखे वायरल वीडियो
X

Garba Dance

By NPG News

बेंगलुरू I नवरात्रि का त्योहार चल रहा है। गरबा और डांडिया के बिना यह त्योहार अधूरा होता है। जगह-जगह इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाता है। हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें कई हवाई यात्री गरबा करते देखे जा रहे हैं। यह वीडियो बेंगलुरू एयरपोर्ट का है। जहां यात्री ग्रुप के साथ गरबा करते देखे जा रहे हैं। इस क्लिप को ट्विटर यूजर दिव्या पुत्रेवु ने साझा किया है। जो अब वायरल हो गया है। इसके बाद बेंगलुरू एयरपोर्ट ने ट्वीट कर इसकी सराहनी की है।

वायरल हो रहे वीडियो क्लिप और फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट के एक बड़े से हॉल में कुछ महिलाओं और बच्चों का समूह गरबा कर रहा है। बैंकग्राउंड में बज रहे म्यूजिक की धुन पर यह समूह गरबा की चाल में थिरक रहा है। वहीं, एयरपोर्ट पर आए बहुत से यात्री इस डांस का आनंद ले रहे हैं। एक शख्स को इस पूरे क्षण का वीडियो बनाते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो देखने के बाद स्पष्ट है कि किस तरह देशभर में नवरात्रि की धूम शुरू हो गई है। लोग मां की अराधना कर रहे हैं। जगह-जगह पंडाल बने हैं और मां की प्रतिमा वहां रखी है। दिव्या ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, बस, उन पर भरोसा करें, जो कहते हैं कि बेंगलुरु में कभी भी कुछ भी हो सकता है। यात्रियों द्वारा बेंगलुरू एयरपोर्ट पर गरबा डांस की एक झलक। इस पोस्ट के कैप्शन में एक यूजर ने लिखा, बेंगलुरु ऐसा सांचा है, जहां कई संस्कृतियां एक साथ पिघलती हैं और उस सांचे में ढलती हैं। एक अन्य शख्स ने लिखा, यहां कुछ भी हो सकता है और इसी लिए हम बेंगलुरू से प्यार करते हैं। देखिए वीडियो...

Next Story