Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: ट्रांसफ़र हुआ डीएसपी का तो बिलख कर बोले छात्रावास के बच्चे ”मत जाओ पापा” मासूम भावनाओं के आवेग के आगे फूट फूट रोया डीएसपी भी..

VIDEO: ट्रांसफ़र हुआ डीएसपी का तो बिलख कर बोले छात्रावास के बच्चे ”मत जाओ पापा” मासूम भावनाओं के आवेग के आगे फूट फूट रोया डीएसपी भी..
X
By NPG News

रायपुर,10 सितंबर 2021। तीन बरस पहले सितंबर के ही महिने में सघन नक्सल प्रभावित इलाक़े बीजापुर में पहुँचे एक युवा डीएसपी ने मोर्चे पर तो जाबांजी दिखाई ही, उसने उन बच्चों के दिल भी कुछ ऐसा जीता कि, ज़ब उस डीएसपी का ट्रांसफ़र हुआ तो बच्चे बिलख कर उसे कहने लगे -पापा मत जाओ”.. ये उस आश्रम के बच्चे थे, जिन्होंने अलग अलग समय में माओवादी हिंसा की वजह से अपने परिजनों को खो दिया। बेशुमार मोहब्बत का नजारा कुछ ऐसा था कि, बच्चों ने जाते हुए डीएसपी के लिए जब गीत गाया तो गाते गाते रो पड़े, और इस मासूमियत के आगे डीएसपी की आँखें भींगती रहीं।
यह क़िस्मत वाला डीएसपी है शेर बहादुर सिंह ठाकुर, नक्सल मोर्चे पर दो सफल एनकाउंटर जिनमें पहला नवंबर 2020 और दूसरा जनवरी 2021 का रिकॉर्ड रखने वाले शेर बहादुर सिंह की बहादुरी के कई क़िस्से हैं लेकिन बच्चों की मोहब्बत जीतने का क़िस्सा अनूठा और बहुत कम नुमाया होने वाला मसला है।
कुटरु में पदस्थापना के दौरान इन बच्चों से शुरुआती मुलाकात हुई और फिर चालीस बच्चों की इस टोली को कभी वक्त मिलने पर पढ़ाई कराते तो कभी साथ खेलते खेलते रिश्ता बनने लगा, इन बच्चों में से हरेक के पास नक्सली हिंसा से खोने की सच्ची दास्ताँ हैं, और शेर बहादुर के रुप में इन बच्चों ने पापा/चाचा/मामा पा लिया। इन बच्चों को हैदराबाद गोवा मुंबई घुमाने वाले भी डीएसपी शेर बहादुर ही हैं।
डीएसपी शेर बहादुर अब कोरबा में सेवाएं देंगे, शेर बहादुर सिंह ने बताया
”मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ इन बच्चों को दूँगा, जब जब इन्हें मेरी जरुरत होगी.. मैं इस प्यार को देख एक बार नहीं तीन तीन बार रोया हूँ.. मैं इन बच्चों से मिलने तो आउंगा ही.. इनकी खबर भी लेते रहूँगा”

Next Story