Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: जब CM भूपेश व सिंहदेव महिला विधायक व नेताओं संग जमकर थिरके….रायपुर वाले भाटो गाने पर देर तक लगाये नेताओं ने ठुमके… वीडियो देखिये

VIDEO: जब CM भूपेश व सिंहदेव महिला विधायक व नेताओं संग जमकर थिरके….रायपुर वाले भाटो गाने पर देर तक लगाये नेताओं ने ठुमके… वीडियो देखिये
X
By NPG News

रायपुर 6 सितंबर 2021। पोला-तिहार के मौके पर आज सीएम हाउस अलग ही अंदाज में नजर आया। हंसी-ठहाके…नृत्य, गाना, बजाना और खेलकूद के आयोजनों ने माहौल तो गजब बनाया ही… मुख्यमंत्री और मंत्रियों के नृत्य ने अलग ही शमां बांध दिया। मंचीय कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब गाने और नृत्य का कार्यक्रम शुरू हुआ तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपने कदम नहीं रोक सके। उधर मुख्यमंत्री के कदम थिरके तो स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव भी थिरकने लगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के साथ कांग्रेस की कई विधायक, राष्ट्रीय नेता और पार्टी पदाधिकारी भी खूब थिरकी। दिल्ली से आयी सुप्रिया श्रीनेत, रागिनी नायक, अलका लांबा और राधिका खेड़ा भी मुख्यमंत्री के साथ थिरकती दिखी। छत्तीसगढ़ी गाना “रायपुर वाले भाटो, दिलदार हवे ना” काफी देर तक नृत्य का सिलसिला जारी रहा। …

Next Story