Begin typing your search above and press return to search.

वीडियो: शराब को लेकर सिंघानिया ग्रुप के होटल में जमकर मारपीट…..होटल मैनेजर से विवाद के बाद युवती सहित 4 युवकों और होटलकर्मी में विवाद….. एक का सर फूटा, एक आरोपी गिरफ्तार

वीडियो: शराब को लेकर सिंघानिया ग्रुप के होटल में जमकर मारपीट…..होटल मैनेजर से विवाद के बाद युवती सहित 4 युवकों और होटलकर्मी में विवाद….. एक का सर फूटा, एक आरोपी गिरफ्तार
X
By NPG News

रायपुर 29 जनवरी 2020। राजधानी के फोर स्टार होटल में शराब नहीं मिलने पर देर रात जमकर बवाल हुआ। हालात इस कदर बिगडे़ की होटल के कई कर्मचारी लहू-लुहान हो गये। पूरी घटना टाटीबंध स्थित बिल्डर सुबोध सिंघानिया के मशहूर फोर स्टार होटल होटल सरोवर पोर्टिको की है। होटल-बार में देर रात गौरव श्रीवास्तव, मनप्रीत सिंह, प्रकाश लखवानी और एक युवती शराब पीने आये थे। रात 11 बजे तक चारों ने होटल के बार में जमकर शराब पी, इस दौरान गौरव ने बार मैनेजर रोशन सिंह से और शराब की मांग की।

मैनेजर ने जब शराब नहीं होने की बात कही तो युवती सहित चारों आरोपी मैनेजर से विवाद करते हुये लात घूंसे से उसकी पिटाई कर दी। विवाद होता देख होटल के अन्य कर्मचारी विवाद सुलझाने आये तो चारों ने कर्मचारियों की भी पिटाई कर दी। हमले में मैनेजर के सर से खून निकलने लगा, खुन निकलता देख सारे आरोपी मौके से भाग निकले। घटना से जुड़ा दो सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियों में दिखाई दे रहा है कि एक युवक और युवती होटल के लिफ्ट के सामने रूके हुये हैं। सामने से एक युवक आया और युवती के साथ आये युवक को धक्का दिया, इस दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हो रही है। वीडियो में युवती भी दिखायी दे रही है।

वहीं दूसरा वीडियों होटल के नीचे का लग रहा है। वीडियों में कुछ लोग आपस में मारपीट करते हुये दिखायी दे रहे है। ये वीडियों भी उसी होटल का बताया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में आमानाका पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ 294, 323, 427, 34 के तहत कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश आमानाका पुलिस कर रही है।

Next Story