VIDEO : महिला के ऊपर बैठे दरोगा का वीडियो हुआ वायरल…. पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना…देखिये इस आपत्तिजनक वीडियो पर क्या बोली पुलिस

कानपुर 18 जुलाई 2021। कानपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दारोगा एक महिला के ऊपर दोनों टांगे क्रॉस कर के बैठा हुआ है. इस घटना की तस्वीर को ट्वीट कर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है. मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने की पुखरायां चौकी का है. यहां पुलिस दुर्गदासपुर गांव में किसी को पकड़ने गई थी, जहां यह सब हुआ. अखिलेश यादव ने इस तस्वीर को ट्वीट कर लिखा है कि, “उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कृपा पात्र बने कुछ पुलिस कर्मियों के दुर्व्यवहार से प्रदेश की समस्त पुलिस की छवि धूमिल होती है. भाजपा के शासन में दुशासन की कमी नहीं. घोर निंदनीय. #नहीं_चाहिए_भाजपा.”
उप्र में भाजपा सरकार के कृपापात्र बने कुछ पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार से प्रदेश की समस्त पुलिस की छवि धूमिल होती है.
भाजपा के शासन में दुशासन की कमी नहीं.
घोर निंदनीय! #नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/tOmmbpe2RZ
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 17, 2021
वहीं, इस मामले में कानपुर देहात के एस पी का कहना है कि “तस्वीर में दिखने वाली आरोपी के गांव की महिला ने दारोगा का कॉलर पकड़ के खींचा, जिससे शायद वह गिर गई, उसके साथ चौकी इंचार्ज भी गिर गया. महिला ने कॉलर छोड़ा तो वह वहां से चला गया. लेकिन महिला की तहरीर पर दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. आगे इस मामले की जांच की जा रही है.”
https://t.co/R6xsHpUV4r pic.twitter.com/oktTiMghWl
— Kanpur Dehat Police (@kanpurdehatpol) July 17, 2021
थाना भोगनीपुर-चौकी इंचार्ज पुखरायां से सम्बन्धित वायरल फोटो के सम्वन्ध में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/QGV2HiEoNN
— Kanpur Dehat Police (@kanpurdehatpol) July 17, 2021