Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO : अपनी ही सरकार के विरोध में सड़क पर उतरी विधायक….नये जिले के ऐलान के साथ बवाल शुरू, चौकी को जिला घोषित करने को लेकर चक्का जाम, प्रदर्शन…कई जगहों पर खुशियां में मिठाईयां भी बंटी

VIDEO : अपनी ही सरकार के विरोध में सड़क पर उतरी विधायक….नये जिले के ऐलान के साथ बवाल शुरू, चौकी को जिला घोषित करने को लेकर चक्का जाम, प्रदर्शन…कई जगहों पर खुशियां में मिठाईयां भी बंटी
X
By NPG News

मोहला-मानपुर जिले के विरोध में चक्का जाम

राजनांदगांव 15 अगस्त 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पुलिस परेड ग्राउंड के प्राचीर से चार नये जिले और नयी तहसील का ऐलान किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस ऐलान के बाद कई जगहों पर खुशियां मनायी गयी, तो कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया। राजनांदगांव के अंबागढ़ चौकी से खबर है कि मोहला मानपुर को जिला बनाने के विरोध में कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने ही विरोध शुरू कर दिया है और वो चक्का-जाम में बैठ गयी है। अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के लोगों के साथ स्थानीय कांग्रेस विधायक छन्नी साहू चक्का जाम में बैठी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रही है। लेकिन वो हटने के लिए तैयार नहीं हो रहे है। दरअसल लंबे समय से अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के लोग चौकी को जिला बनाने की मांग कर रहे थे। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने मोहला-मानपुर को जिला बनाने की घोषणा कर दी। जिससे स्थानीय विधायक छन्नी साहू और अम्बागढ़ चौकी के लोग नाराज होकर सड़क पर धरने में बैठ गए है।

राजनांदगांव मानपुर-मोहला जिला घोषित होने से नाराज अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के लोगों के साथ कांग्रेस विधायक श्रीमती छन्नी साहू बैठी चक्का जाम पर। लगभग 3 घंटे से मानपुर-मोहला राजमार्ग जाम। लंबे समय से अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के लोग चौकी को जिला मुख्यालय बनाने की मांग कर रहे थे। लेकिन आज मोहला-मानपुर को जिला बनाने की घोषणा कर दिया गया। जिससे स्थानीय विधायक छन्नी साहू और अम्बागढ़ चौकी के लोग नाराज होकर सड़क पर धरने में बैठ गए। प्रदर्शनकारियों को उठाने पुलिस और प्रशासन मशक्कत कर रही है।

राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से विधायक छन्नी चंदू साहू ने बताया कि हमारी पहले से ही मांग थी कि चौकी मोहला मानपुर को जोड़कर जिला बनाया जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हम मुख्यमंत्री से मिलने के लिए रायपुर रवाना हो रहे थे, तभी सड़क पर हमारे क्षेत्र की जनता चक्काजाम करके विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इस लिए हम भी धरना प्रदर्शन में शामिल हो गए है। क्यों कि हमारे लिए क्षेत्र की जनता पहले है, और बाकी बाते बाद में आती है। उनकी प्रमुख मांग है कि मोहला-मानपुर में चौकी को जोड़ा जाए।

Next Story