Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO : मंत्रीजी को सुनाई नहीं देता ….शराबबंदी पर पूछा रिपोर्टर ने सवाल, तो मंत्री बोले- आप क्या बोले हमको सुनाईये नहीं दिया….और फिर…

VIDEO : मंत्रीजी को सुनाई नहीं देता ….शराबबंदी पर पूछा रिपोर्टर ने सवाल, तो मंत्री बोले- आप क्या बोले हमको सुनाईये नहीं दिया….और फिर…
X
By NPG News

राजनांदगांव 26 जून 2021। शराबबंदी का सवाल एक बार फिर छत्तीसगढ़ की सियासत में गूंज रहा है, लेकिन मंत्री को ये सवाल सुनाई ही नहीं दे रहा है। इस बार मामला राजनांदगांव का है और जिस मंत्री से सवाल पूछा गया वो मंत्री थे अमरजीत भगत। राज्य सरकार ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में फेरबदल किया है। मोहम्मद अकबर से लेकर राजनांदगांव जिला का प्रभारी अमरजीत भगत को बनाया गया है।

शुक्रवार को मंत्री अमरजीत भगत पहली दफा प्रभारी मंत्री के तौर पर राजनांदगांव पहुंचे तो शाही स्वागत हुआ। कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाकर मंत्री अमरजीत का स्वागत कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किया। अमरजीत भगत इस दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे।

इस दौरान मीडिया ने अमरजीत भगत से बात की, इसी दौरान एक रिपोर्टर ने अमरजीत भगत से सवाल पूछा..

रिपोर्टर– आप संस्कृति मंत्री हैं और शराब पर लगाम नहीं लग रही है, इससे संस्कृति भ्रष्ट हो रही है, इस पर क्या कहेंगे।

मंत्रीजी– (कुछ सेकंड शांत रहने के बाद) मुझे कुछ सुनाई नहीं दिया

रिपोर्टर ने फिर से वहीं सवाल दोहराया

रिपोर्टर– (फिर से) छत्तीसगढ़ क्या, डोंगरगढ़ क्या सभी जगह ऐसी ही स्थिति है

मंत्रीजी – मेरे को सुनाईये नहीं दिया, आप क्या बोले….(और फिर हाथ जोड़ते हुए मंत्रीजी आगे बढ़ गये)

रिपोर्टर-…..मै बोल रहा हूं.. शराब के बारे में क्या बोलना है करके….

मंत्रीजी- … हाथ जोड़ते-जोड़ते और कार्यकर्ताओं की तरफ हंसते-हंसते आगे बढ़ गये

मंत्री अमरजीत भगत प्रभारी बनाये जाने के बाद पहली दफा राजनांदगांव पहुंचे, लिहाजा कांग्रेसियों ने उनकी अगुवाई में जबरदस्त उत्साह दिया। दर्जन भर से ज्यादा जगहों पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को ना कोरोना डर दिखा और ना गाइडलाइन का ख्याल। जारी निर्देश की भी कार्यकर्ताओं ने खुला उल्लंघन किया, यहां तक की जुलूस भी निकाला गया।

Next Story