Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: निया शर्मा के बर्थडे पर काटा ऐसा केक, यूजर्स हुए नाराज.. कहा- अश्लील केक…

VIDEO: निया शर्मा के बर्थडे पर काटा ऐसा केक, यूजर्स हुए नाराज.. कहा- अश्लील केक…
X
By NPG News

मुंबई 19 सितम्बर 2020। टीवी की खूबसूरत अदाकारा निया शर्मा ने 17 स‍ितंबर को 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। निया के भाई निया के भाई विनय शर्मा ने उनको घर में एक सरप्राइज पार्टी दी। बर्थडे बैश में निया के कई करीबी दोस्त भी शामिल हुए। इस दौरान निया को कई सारे केक, गिफ्ट्स मिले, लेकिन बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान निया ने जो केक काटा उसे लेकर वह फैंस के गुस्‍से का श‍िकार हो गई हैं। फैंस ने केक को अश्‍लील बताकर उन्हें ट्रोल करना शुरू किया।

निया ने अपने बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इस दौरान केक का शेप देखकर उनके फैन्स भड़क गए और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा, ‘निया शर्मा ने एक एक्ट्रेस हैं और खतरों के खिलाड़ी की विनर रह चुकी हैं। आपसे यह उम्मीद नहीं थी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं आपका फैन हूं, लेकिन हमें निराश कर दिया। कुछ चीजें निजी रखने की जरूरत होती है।’ एक यूजर और यूजर ने कॉमेंट करते लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे लेकिन केक ठीक नहीं है। यह अश्लील दिख रहा है।’ वहीं, एक यूजर ने कहा- ‘इनके हिसाब से हमारी सोच अच्छी नहीं है। हमारे दिमाग में गोबर भरा हुआ है। ये लोग क्या मैसेज दे रहे हैं। इसलिए इंडस्ट्री बदनाम हुई शेमलेस।’

Next Story