Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: सलमान खान नहीं गा पाए Manike Maghe Hithe सॉन्ग….ले लिया श्रीदेवी का नाम, सिंगर योहानी संग यूं की मस्ती…

VIDEO:  सलमान खान नहीं गा पाए Manike Maghe Hithe सॉन्ग….ले लिया श्रीदेवी का नाम, सिंगर योहानी संग यूं की मस्ती…
X
By NPG News

मुंबई 9 अक्टूबर 2021। टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 15 की शुरूआत हो चुकी है। अब शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड टेलिकास्ट होने वाला है। इससे पहले कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें वो इंटरनेट सेंसेशन श्रीलंकाई सिंगर योहानी नजर आने वाली हैं। सलमान इन दिनों बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार को सलमान इस सीजन का पहला वीकेंड का वार होस्ट करेंगे।

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि योहानी शो के होस्टर सलमान खान से अपनी वायरल सॉन्ग माणिके मगे हिते को गाने की पूछती हैं, जिसके बाद सलमान के साथ सॉन्ग गाती हैं। वहीं सलमान कुछ शब्दों को उचारण में अटक जाते हैं और गलत बोलते देते हैं। जिसके बाद दोनों ठाहके लगाकर हंसते लगते हैं। सलमान खान औऱ इंटरनेट सेंसेशन सिंगर योहानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस प्रोमो वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, 'सुनिएं योहानी की मधु आवाज में उनका मधु गाना सिर्फ बिग बॉस के जंगल में।'

बाद में सलमान खान और योहानी दोनों इस गाने को एक साथ गाते हैं और खूब मस्ती करते हैं बिग बॉस 15 में सलमान खान से मिलने से पहले योहानी ने श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ अपनी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा: 'स्टारस्टक.' बता दें कि योहानी का यह गाना जबसे सामने आया है, तबसे ही सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है। सभी के जुबान उनका गाना चढ़ा हुआ है। गाने को लेकर योहानी ने एनडीटीवी से इंटरव्यू में कहा था प्रियंका चोपड़ा ने जब उनका सॉन्ग शेयर किया वो बहुत खुश हो गई थीं।

सलमान खान का ये वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और सलमान के इस क्यूट अंदाज को वो काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस बार वीकेंड का वार में काफी कुछ बवाल हो सकता है। कलर्स ने एक प्रोमो ऐसा भी शेयर किया है, जहां सलमान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और प्रतीक सहजपाल की क्लास लगाते दिख रहे हैं।

Next Story