Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: जब धोनी को देख रैना ने लगाई दौड़, पास जाकर गले लगाया फिर चूमा, तो हंसने लगे लोग…

VIDEO: जब धोनी को देख रैना ने लगाई दौड़, पास जाकर गले लगाया फिर चूमा, तो हंसने लगे लोग…
X
By NPG News

नईदिल्ली 3 मार्च 2020। 29 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन पर होंगी, जिसमें दुनियाभर के दिग्गज और युवा क्रिकेटर अपना जलवा दिखाएंगे। मगर दुनिया की नजरें आईपीएल 13 में जिस एक खिलाड़ी को सबसे ज्यादा तलाश रही होंगी, वो हैं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और तीन बार चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल खिताब जिता चुके महेंद्र सिंह धोनी। आईपीएल के जरिये धोनी करीब सात महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं और इसके ल‌िए उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

तीन बार चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल खिताब जिता चुके महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से करीब सात महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। चेन्नई पहुंचे धोनी का स्वागत उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी गर्मजोशी से किया।

चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले

तारीख मैच समय
29 मार्च 2020 मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 8 बजे
2 अप्रैल 2020 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 8 बजे
6 अप्रैल, 2020 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 8 बजे
11 अप्रैल, 2020 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब शाम 8 बजे
13 अप्रैल, 2020 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 8 बजे
17 अप्रैल, 2020 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब शाम 8 बजे
19 अप्रैल, 2020 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 8 बजे
24 अप्रैल, 2020 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 8 बजे
27 अप्रैल, 2020 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 8 बजे
30 अप्रैल, 2020 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 8 बजे
4 मई, 2020 चेन्नै सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 8 बजे
7 मई, 2020 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 8 बजे
10 मई, 2020 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 4 बजे
14 मई, 2020 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 8 बजे

धोनी सोमवार को जब मैदान में अभ्यास के लिए पहुंचे तो ‘धोनी-धोनी’ के नारे से स्टेडियम गूंजने लगा। उन्होंने कुछ जोरदार शॉट लगाकर अपने प्रशंसकों को प्रसन्न किया। चेन्नई के खिलाड़ियों का अभ्यास देखने के लिये यहां सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।

Next Story