Begin typing your search above and press return to search.

सुशांत सिंह राजपूत की बहन का वीडियो आया सामने…हाथ जोड़कर बोली- सच्चाई जाने बिना चुप नहीं रहेंगे…

सुशांत सिंह राजपूत की बहन का वीडियो आया सामने…हाथ जोड़कर बोली- सच्चाई जाने बिना चुप नहीं रहेंगे…
X
By NPG News

मुंबई 13 अगस्त 2020 सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई कर रही है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ईडी ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक और पिता के बयान दर्ज करने के अलावा सुशांत की बहन मीतू से भी पूछताछ की है। इस बीच सुशांत की दूसरी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो शेयर कर सभी के लिए मैसेज शेयर किया है।

वीडियो में श्वेता कहती हैं, मैं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति हूं। मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि हम सभी मिलकर सुशांत के लिए सीबीआई की मांग करें। हम सभी को सच्चाई जानने का हक है। पूरी दुनिया जानना चाहती है कि सच्चाई क्या है, नहीं तो हम शांति से नहीं जी पाएंगे।

श्वेता ने इससे पहले सुशांत के एक इंटरव्यू का क्लिप शेयर किया। इस वीडियो में सुशांत बताते हैं कि वह अपने परिवार में सबसे ज्यादा करीब अपनी बहन प्रियंका के हैं। सुशांत कहते हैं, वैसे तो मैं अपने परिवार के सभी सदस्य के बहुत करीब हूं, लेकिन मैं सबसे ज्यादा अपनी बहन प्रियंका के करीब हूं क्योंकि वह मुझे समझती हैं और हम दोनों में कई चीजें एक जैसी हैं।

Next Story