VIDEO : “मां” के अंतिम पलों का भावुक वीडियो मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया शेयर…. लिखा- “मां को इस संसार से विदाई देने की राह पर चलना पड़े, तो इससे अधिक पीड़ादायी एक बेटे के लिए कुछ भी नहीं”
रायपुर 15 फरवरी 2020। कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपनी दिवंगत मां को याद कर एक वीडियो ट्वीट किया है। अंतिम यात्रा के पलों के वीडियो को ट्वीट कर सिंहदेव ने मां को खोने के गम को साझा किया है। सिंहदेव ने लिखा है…
“ईश्वर की सबसे अमूल्य रचना मां है। वही मां जो प्रथम गुरु बनकर हर राह पर चलना सिखाये। पर जब उसी मां को इस संसार से विदाई देने की राह पर चलना पड़े, तो इससे अधिक पीड़ादायी एक बेटे के लिए कुछ भी नहीं”
ईश्वर की सबसे अमूल्य रचना मां है। वही मां जो प्रथम गुरु बनकर हर राह पर चलना सिखाये। पर जब उसी मां को इस संसार से विदाई देने की राह पर चलना पड़े, तो इससे अधिक पीड़ादायी एक बेटे के लिए कुछ भी नहीं। pic.twitter.com/Vpk0A3F6h0
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) February 15, 2020
आपको बता दें कि लंबी बीमारी के बाद सरगुजा की राजमाता और कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव की मां देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का निधन हो गया था।
10 फरवरी की शाम करीब 7 बजे उन्होंने गुडगांव के अस्पताल में अंतिम सांसें ली थी। 12 फरवरी को सरगुजा में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान तमाम कैबिनेट मंत्री के अलावे मध्यप्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अंतिम संस्कार के मौके पर पहुंचे थे।