Begin typing your search above and press return to search.

मातृ शोक में डूबे मंत्री सिंहदेव को राहुल गांधी का भावुक पत्र…. “राजमाता के निधन से गहरा दुख..सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता याद रखी जाएगी”….सोनिया गांधी भी पहले पत्र के जरिये भेज चुकी थी अपना शोक संदेश

मातृ शोक में डूबे मंत्री सिंहदेव को राहुल गांधी का भावुक पत्र…. “राजमाता के निधन से गहरा दुख..सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता याद रखी जाएगी”….सोनिया गांधी भी पहले पत्र के जरिये भेज चुकी थी अपना शोक संदेश
X
By NPG News

रायपुर,15 फ़रवरी 2020। सरगुजा राजमाता देवेंद्र कुमारी के निधन पर शोकाकुल राजपरिवार और उनके पुत्र मंत्री टी एस सिंहदेव को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने भावुक पत्र भेज कर सांत्वना देते हुए राजमाता को श्रद्धांजलि दी है।
सासंद राहुल गांधी ने पत्र में लिखा है –

“आपका माता के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है.. राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के रुप में कांग्रेस ने बेहद अहम सदस्य को खो दिया है।उन्होंने वंचितों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किया। सेवा के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता को याद किया जाएगा.. और उनकी विरासत हमें मार्गदर्शन देते रहेगी.. सबसे अहम बात उनकी उदारता और उर्जा से भरा व्यवहार उनके आस-पास के लोग कभी नहीं भूल पाएंगे.. मैं उन्हें खोने से आपको हुई पीड़ा और दुख की कल्पना कर सकता हूँ.. मेरी भावना और प्रार्थना इस कठिन समय में आपके और आपके परिवार के साथ है”

विदित हो कि मंत्री टी एस सिंहदेव की माता पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव जो कि सरगुजा राजपरिवार की अभिभावक और राजमाता थीं, उनका उपचार के दौरान मेदांता में निधन हो गया था। बीते 12 फ़रवरी को उन्हें अंतिम विदाई दी गई थी।

Next Story