Begin typing your search above and press return to search.

वीडियो: इस खिलाड़ी की एक्टिंग देख हंसने लगे क्रुणाल, की शिकायत…

वीडियो: इस खिलाड़ी की एक्टिंग देख हंसने लगे क्रुणाल, की शिकायत…
X
By NPG News

नईदिल्ली 22 जुलाई 2020. हार्दिक पांड्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से हार्दिक के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हार्दिक और क्रुणाल किसी विज्ञापन की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है और फैन्स को काफी पसंद भी आ रहा है।

वीडियो में हार्दिक पांड्या ठीक ढंग से एक्टिंग नहीं कर पाते। जैसे ही डायरेक्टर एक्शन बोलता है तो हार्दिक शूटिंग के दौरान अपनी हंसी नहीं रोक पाते। इस पर क्रुणाल पांड्या उनकी शिकायत करते हुए कहते हैं कि क्या आदमी है ये… क्रुणाल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- हार्दिक पांड्या की वजह से हमेशा मुझे भी रिटेक्स करने पड़ते हैं।

क्रुणाल के इस वीडियो पर उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा और हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक दोनों ने कमेंट करते हुए हंसने के इमोजी बनाए हैं।

View this post on Instagram

@hardikpandya93 always making me do more takes 🙄😝😂 #PandyaBrothers #BTS #feelitreelit

A post shared by Krunal Pandya (@krunalpandya_official) on

Next Story