Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO : घरवाले Love Marriage के लिए नहीं थे तैयार तो थाने पहुंच गये प्रेमी-प्रेमिका…… फिर इस तरह हुई शादी

VIDEO : घरवाले Love Marriage के लिए नहीं थे तैयार तो थाने पहुंच गये प्रेमी-प्रेमिका…… फिर इस तरह हुई शादी
X
By NPG News

जगदलपुर 25 अगस्त 2021। मंगलवार को बस्तर का मारडूम थाना पुलिस प्रेमी जोड़े के प्रेम विवाह की गवाह बनी। जहां पुलिस वाले ही बाराती बने और सराती भी। विवाह की तैयारी पूरी होने के बाद प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों को थाने बुलाया गया और परिजनों के सामने ही प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को जयमाला पहनाया। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरी और फिर सभी से आर्शीवाद लेकर थाने से ही विदा हो गए। साल भर पहले शुरू हुई प्रेम कहानी मंगलवार को विवाह बंधन में बंध गयी। दुल्हा बना नाक टोका गांव का जहरू राम कश्यप और दुल्हन बनी उसी गांव की युवती शनि मंडावी।

एक ही गांव के प्रेमी जोड़े करीब एक साल से एक-दूसरे के साथ प्यार में थे। दोनों की मुलाकते बढी और बात मोबाइल पर बात होने लगी। धीरे धीरे प्यार का सिलसिला परवान चढ़ा और दोनों को एक दूसरे से मिले बिना रहा जाने लगा। प्यार की तड़प ऐसी कि मंगलवार को दोनों भागकर सीधे थाने पहुंच गये। दोनों ने बताया कि वो एक-दूसरे को बहुत चाहते हैं, लेकिन घर वाले शादी के लिए राजी नहीं है। पुलिस ने जब दोनों से उम्र पूछा तो प्रेमी जहरू की उम्र 30 साल और प्रेमिका शनि की उम्र 20 साल निकली। दोनों को बालिग देखकर थाना प्रभारी ने दोनों की थाने में ही शादी कराने का निर्णय लिया।

पुलिस ने युवक युवती के परिजनों को थाने में बुलाकर समझाइश दी जिसके बाद दोनों पक्षों की रजामंदी होने पर थाने परिसर में मौजूद मंदिर में ही प्रेमी युगलों की शादी कराई गई। मारडूम पुलिस प्रेमी जोड़े के प्रेम विवाह की गवाह बनी। जहां पुलिस वाले ही बाराती बने और घराती भी परिजनों के सामने ही प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को जयमाला पहनाया। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरी और फिर सभी से आर्शीवाद लेकर थाने से ही विदा हो गए।

Next Story