Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO : हेलीकाप्टर से लटकाकर दी गयी फांसी……ये वीडियो आपको अंदर तक हिला देगा…. पत्रकार ने वीडियो ट्वीट किया

VIDEO : हेलीकाप्टर से लटकाकर दी गयी फांसी……ये वीडियो आपको अंदर तक हिला देगा…. पत्रकार ने वीडियो ट्वीट किया
X
By NPG News

काबुल 31 अगस्त 2021। तालिबान अपने क्रूरतम अंदाज में लौट आया है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हेलीकॉप्टर के जरिए एक आदमी को रस्सी से बांधकर लटकाया गया है. यह विमान कांधार के किसी इलाके में उड़ाया जा रहा है. लटकाया गया शख्स अमेरिकी सेना का मददगार बताया जा रहा है.

माना जा रहा है कि तालिबानियों ने किसी शख्स को ऐसी क्रूरतम सजा सुनाई है. कई पत्रकारों ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि क्रूर तालिबान ने कांधार प्रांत में एक शख्स को मार डाला और उसकी लाश को गश्त के लिए निकाले गए अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर में बांधकर रास्तेभर उड़ाया. दावा किया जा रहा है कि यह शख्स अमेरकी सेना का मददगार है.

फुटेज में कथित तौर पर एक व्यक्ति को अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर से लटका हुआ नजर आ रहा है. अमेरिकी सेना के जाने के बाद तालिबान इसे कंधार प्रांत के ऊपर गश्ती लगाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है. वीडियो साधारण कैमरों से शूट किया गया है, जिसकी वजह से शख्स के बारे में यह कह पाना बेहद मुश्किल है कि वह जीवित है या नहीं है. कई रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि तालिबानियों उस शख्स को रस्सी से बांध दिया और मार डाला.

Next Story