Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: गौठान में गिल्ली डंडा.. अटल की गिल्ली गौठान पार.. तो ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान खुद गिर पड़े.. CM सलाहकार प्रदीप शर्मा की गिल्ली उड़ी तो सही पर दूर नही गई..

VIDEO: गौठान में गिल्ली डंडा.. अटल की गिल्ली गौठान पार.. तो ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान खुद गिर पड़े.. CM सलाहकार प्रदीप शर्मा की गिल्ली उड़ी तो सही पर दूर नही गई..
X
By NPG News

बिलासपुर,15 नवंबर 2020। किसान,खेत और गौठान को लेकर लगातार भूपेश सरकार सक्रिय है। खुद किसान पृष्ठभूमि से आते प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल हर रीति रिवाज को परंपरागत तरीक़े से मनाते नजर आते है। प्रदेश में आज गोवर्धन पूजा की धूम थी। प्रदेश में कई जगहों पर बने गौठान गो वंश के पालन संवर्धन के साथ साथ गोवर्धन पूजा का भी माध्यम बने।

ऐसी ही एक पूजा ज़िले के लखासार गाँव में हुई, जहाँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह मौजुद थीं।
गोवर्धन पूजा के बाद गौठान में गिल्ली डंडा का खेल शुरु हो गया। अरसे बाद इस देसी खेल पर हाथ चलाने में अटल ने बाज़ी मारी, गिल्ली गौठान के आख़िरी छोर पर जा गिरी, प्रदीप शर्मा की गिल्ली उड़ी तो जरुर लेकिन ज्यादा दूर नहीं गई। ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान गिल्ली को उड़ाने के फेर में लड़खड़ा गए और फिसल गए। अरुण चौहान ने दूबारा कोशिश की लेकिन गिल्ली और डंडे का समन्वय नहीं बना।
खेल कुछ ही देर का था, लेकिन ठहाके देर तक गूंजते रहे।

Next Story