Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO ब्रेकिंग : सिंहदेव प्रकरण में बृहस्पत सिंह पर गिरेगी गाज…. पार्टी आज ही जारी कर सकती है शो-कॉज नोटिस जारी…..पीएल पुनिया का बयान आया सामने

VIDEO ब्रेकिंग : सिंहदेव प्रकरण में बृहस्पत सिंह पर गिरेगी गाज…. पार्टी आज ही जारी कर सकती है शो-कॉज नोटिस जारी…..पीएल पुनिया का बयान आया सामने
X
By NPG News

रायपुर 27 जुलाई 2021। सिंहदेव-बृहस्पत विवाद पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरम है। इन सबके बीच प्रभारी पीएल पुनिया का बयान सामने आया है। प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा है कि कल इस मामले का समाधान हो जायेगा। उन्होंने इस प्रकरण में विधायक बृहस्पत सिंह के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया जायेगा।

आज विधानसभा में सिंहदेव की नाराजगी और फिर सदन छोड़कर जाने की घटना के बाद दिल्ली शीर्ष नेतृत्व में भी शिकायत पहुंची है। इस प्रकरण में मीडिया से बात करते हुए पुनिया ने कहा है कि …

“मंत्री टीएस सिंहदेव आज सदन छोड़कर चले गये, विधायक ने सिंहदेव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये थे, पार्टी इस मामले में विधायक के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी कर रही है, कल इस मामले का समाधान हो जायेगा”

आपको बता दें कि फिलहाल मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रियोंकी बैठक चल रही है, आज ही विधायक के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि काफिले पर हमले को लेकर बृहस्पत सिंह ने सिंहदेव पर सीधे जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया था।

Next Story