VIDEO बिग ब्रेकिंग : अजय चंद्राकर केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में महामंत्री से भिड़े…..” मेरे से थोड़ा ठीक से बिहेव करना…नहीं तो ठीक कर दूंगा”…देखिये किस बात पर भिड़े दोनों…

रायपुर 7 फरवरी 2021। ….केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के प्रोग्राम के दौरान बीजेपी दफ्तर में बखेड़ा हो गया। बैठक की सूचना को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर में तीखी बहस हो गयी। केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में अजय चंद्राकर प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी को ये कहते नजर आये कि ” मेरे से थोड़ा ठीक से व्यवहार किया करो”
हालांकि विवाद की मूल वजह बैठक की सूचना नहीं मिलने को लेकर थी। दरअसल हरदीप पुरी के रायपुर पहुंचने पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक ले रहे थे, लेकिन उस बैठक की सूचना पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर को नहीं थी। हालांकि पार्टी सूत्रों की तरफ से ये जानकारी आयी है कि सूचना देने की कोशिश की गयी थी, लेकिन फोन पिक नहीं होने के कारण सूचना नहीं दी जा सकी।
बैठक की सूचना नहीं मिलने की वजह से अजय चंद्राकर तिलमिला गये और फिर भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी पर भड़क गये। वीडियो में वो कहते नजर आ रहे हैं कि
… “उधर चमचागिरी करो, जाओ उधर होशियारी मारो, मेरे से थोड़ा ठीक से बिहेव करो नहीं तो ठीक कर दूंगा नहीं तो”
केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में अजय चंद्राकर के तेवर देखकर भाजपा के नेता भी सन्न रह गये। इधर जब बहस चल रही थी, तो उस बहस का मीडियाकर्मियों ने वीडियो बना लिया और फिर वो वीडियो वायरल हो गया। अजय चंद्राकर फिर मंच से उतर गये और जाकर पीछे बैठ गये, हालांकि इस बैठक से वो कुछ देर बाद ही बाहर भी निकल गये।
इस वजह से हुआ झगड़ा
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में शामिल होने के लिए सभी नेताओं को सूचना दी गई थी। लेकिन, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इसी वजह से वे नाराज थे। बैठक में रायपुर के सभी नेताओं को बुलाया गया था। हालांकि, चंद्राकर की बात सुनकर सवन्नी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। वे चुपचाप उनकी बात सुनते रहे। कुछ देर चली बैठक के बाद मामला शांत हो गया।
