VIDEO -छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज : SDM बोले- ज्यादा नेता बनती हो…और फिर खुद ही बरसाने लगे लाठियां….पुलिसकर्मियों के ताबड़तोड़ लाठियों से लहुलूहान हुई लड़कियां…

धनबाद 7 अगस्त 2021। स्वास्थ्य मंत्री से मिलने जा रही छात्राओं पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसायी गयी। जबरदस्त लाठी चार्ज में कई लड़कियों के हाथ-पांव और सर पर गंभीर चोट आयी है। ये घटना उस वक्त हुई, जब लड़कियां धनबाद कलेक्टरेट में मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलने जा रही थी। कलेक्टरेट में ही स्वास्थ्य मंत्री बैठक कर रहे थे। जैसे ही लड़कियां कलेक्टरेट पहुंची एसडीएम सुरेंद्र कुमार और पुलिसकर्मियों ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी।
#suspendsdmdhanbad @dc_dhanbad @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @ZeeBiharNews @narendramodi @rajsinhabjp
मासूम छात्राओं पर बेशर्मी और बेरहमी से लाठी चार्ज करने वाले बेशर्म एसडीएम सुरेंद्र कुमार को निलंबित करो | pic.twitter.com/WISyXHxJsO— Aditya Chauhan (@AdityaC32346081) August 7, 2021
दरअसल धनबाद जिले के अलग-अलग हिस्सों से जैक इंटर फेल छात्र-छात्राएं अपना फरियाद लेकर कलेक्टरेट पहुंची थी। मंत्री बैठक में थे। पुलिस ने स्टूडेंट्स को बाहर ही रोक लिया। इसी बीच कुछ छात्राएं सभागार में जाने का प्रयास करने लगीं। यह देख एसडीएम ने लाठी संभाली और छात्राओं पर टूट पड़े। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने भी लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई छात्राओं को चोटें आईं। वहां से भागने के बाद जब स्टूडेंट्स मुख्य सड़क पर पहुंचे तो एसडीएम यहां भी पहुंच गए और छात्राओं पर फिर लाठियां बरसाने लगे। उधर, लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धनबाद बंद का आह्वान किया है।
शर्मनाक शर्मनाक
हेमंत सरकार शर्म करो,निहत्थे छात्राओं पर
धनबाद में लाठी चार्ज।
लाठी चार्ज करने वाले अधिकारी को अविलंब बर्खास्त करों@PMOIndia @narendramodi @nishikant_dubey @JPNadda @OfficeofJPNadda @AmitShah @dprakashbjp @idharampalsingh @PKVarmaRanchi @Anant_Ojha_BJP pic.twitter.com/D2Os2vnQRt— Vijaya Singh Babli (@BabliVijaya) August 6, 2021
एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा- वे लाेग समाहरणालय सभागार तक पहुंच गए। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। शीशा ताेड़ने की काेशिश की। ऐसी स्थिति बन गई कि अगर बल प्रयाेग नहीं करता ताे वीभत्स स्वरूप उत्पन्न हाे जाता। आंदाेलनकारी सभागार में घुसकर हंगामा करने लगते, जहां मंत्री और विधायक-अधिकारी बैठक कर रहे थे। इसलिए बल प्रयाेग लाजिमी था।
