Uttarakhand News: गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने खुद को मारी गोली: उप निरीक्षक पर फायरिंग कर चल रहा था फरार

Uttarakhand News:  गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने खुद को मारी गोली: उप निरीक्षक पर फायरिंग कर चल रहा था फरार
X
Aropi Ne Khud Ko Mari Goli: देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार में हरियाणा के उप निरीक्षक पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने देहरादून में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। गोलीबारी में घायल उप निरीक्षक का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस भी आगे की जांच में जुट गई है।

आरोपी ने खुद को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार में शनिवार को हरियाणा के उप निरीक्षक पर फायरिंग कर आरोपी फरार हो गया था, जिसके तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। वहीं जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने देहरादून पहुंची तो आरोपी ने खुद को ही गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई।

एसपी को धमकी देने वाले आरोपी को आए थे उप निरीक्षक

बताया जा रहा है कि हरियाणा के जिंद जिले के उप निरीक्षक सुरेंद्र अपनी टीम के साथ एसपी को धमकी देने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए शनिवार को हरिद्वार पहुंची थी, पुलिस को आरोपी का लोकेशन रोडवेज बस अड्डे पर दिखा रहा था। इसलिए टीम वहां पर जांच पड़ताल कर रही थी। तभी पुलिस की नजर आरोपी की ओर गई और जब पुलिस उसकी ओर बढ़ी तो उसने उप निरीक्षक सुरेंद्र पर फायरिंग कर दी थी।

उप निरीक्षक सुरेंद्र के पेट और कोहनी पर लगी गोली

आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में गोली उप निरीक्षक सुरेंद्र के पेट और कोहनी पर लगी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं फायरिंग के बाद आरोपी भी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने हरिद्वार पुलिस के साथ आरोपी की तलाश शुरु की।

पुलिस को देखकर आरोपी ने खुद को मारी गोली

आरोपी का लोकेशन ट्रेश करते हुए पुलिस देहरादून पहुंच गई, आरोपी लक्षमण चौक के पास स्थित अपने एक परिचित अधिवक्ता के यहां रुका हुआ था, पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची तो उसने खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Tags

Next Story