Begin typing your search above and press return to search.

Uttarakhand Cloud Burst: उत्तराखंड में बादल फटा, बलिगढ़ में होटल साइट पर मची भगदड़, 9 मजदूर लापता, बचाव अभियान जारी

Uttarakhand Me Badal Fata: उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मानसून (Uttarakhand Monsoon) का असर अब चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) में भी देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर रविवार को बादल फटा (Badal Fata) है, जिसके कारण यमुनोत्री मार्ग पर निर्माणधीन एक होटल को भारी नुकसान पहुंचा है। जहां पर काम कर रहे 9 मजदूर लापता हो गए हैं। जिसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Uttarakhand Cloud Burst: उत्तराखंड में बादल फटा, बलिगढ़ में होटल साइट पर मची भगदड़, 9 मजदूर लापता, बचाव अभियान जारी
X
By Chitrsen Sahu

Uttarakhand Me Badal Fata: उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मानसून (Uttarakhand Monsoon) का असर अब चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) में भी देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर रविवार को बादल फटा (Badal Fata) गया, जिसके कारण यमुनोत्री मार्ग पर निर्माणधीन एक होटल को भारी नुकसान पहुंचा है। जहां पर काम कर रहे 9 मजदूर लापता हो गए हैं। जिसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

केदारनाथ यात्रा रुकी

इधर प्रशासन की ओर से भारी बारिश को लेकर जारी हुए अलर्ट (Rain Alert) को देखते हुए अगले 24 घंटे के लिए केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) को रोक दिया गया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पुलिस और प्रशासन को यात्रियों को श्रीनगर, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुपप्रयाग सोनप्रयाग और विकासनगर में सुरक्षित जगहों पर रोकने के निर्देश दिए हैं।

यमुना नदी का बहाव रुका

बादल फटने (Badal Fata) से यमुनोत्री हाईवे सिलाई बैंड समेत कई मार्ग बंद हो गए हैं। जिला प्रशासन की टीम यमुनोत्री हाईवे को दुरूस्त करने में जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं बादल फटने (Badal Fata) के बाद ऊपर की तरफ से स्याना चट्टी के पास भारी मलबा और बोल्डर आ गिरा, जिसके कारण यमुना नदी का बहाव रुक गया है। जिसको देखते हुए आसपास रह रहे लोगों में दहशत का माहौल है।

किसानों को हुआ नुकसान

बादल के फटने (Badal Fata) से उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर ज्यादा तबाही मची है। बादल के फटने के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो से तीन जगहों पर मलबों के कारण रास्ता बंद हो गया है। पालीगाड और सिलाई बैंड के पास SDRF पुलिस और राजस्व विभाग की टीम की ओर से सर्च अभियान के साथ ही रेस्क्यू अभियान भी चलाया जा रहा है। कुथनौर में भी भारी बारिश और बादल फटने (Badal Fata) से भारी नुकसान हुआ है। किसानों की कृषि भूमी पानी और मलबे के कारण चौपट हो गई। हालांकि अच्छी खबर ये है कि कोई भी जनहानी नहीं हुई है।

अधिकारियों से संपर्क में CM धामी

इधर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami ) का बयान सामने आया है। CM धामी ने कहा कि उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील के सिलाई बैंड क्षेत्र में हुए भुस्खलन की दुखद घटना में श्रमिकों के लापता होने की सूचना मिली है। SDRF NDRF सहित अन्य दल घटनास्थल पर पहुंचकर सघन रातह और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं CM धामी इस मामले में संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। साथ ही उन्होंने सभी श्रमिकों के सकुशल होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Chitrsen Sahu

चित्रसेन साहू मैं वर्ष 2017 से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं और इस दौरान डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विभिन्न संस्थानों के साथ कार्य अनुभव प्राप्त किया है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री (BJMC) प्राप्त करने के पश्चात मास्टर्स (M.Sc. in Electronic Media) पूर्ण किया है। अपने करियर में मैंने MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS और TV24 NEWS जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। वर्तमान में NPG NEWS में डेस्क एडिटर के रूप में सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम, राजनीति और टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरों पर विशेष रुचि है। मेरी रिपोर्टिंग व एडिटिंग शैली तथ्यपरक, संतुलित और पाठकों से जुड़ाव पैदा करने वाली होती है।

Read MoreRead Less

Next Story