Begin typing your search above and press return to search.

Uttarakhand Me Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड के 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, प्रदेश की 87 सड़कें भी बंद, जाने आने वाले दिनों का हाल

Uttarakhand Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: देहरादून: उत्तराखंड में मानसून (Uttarakhand Monsoon) अब पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है, जिसके कारण उत्तराखंड में बारिश (Uttarakhand Ka Mausam) का दौर जारी है। ऐसे में चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में बीती देर रात मलबा आ गया। इस वजह से मार्ग बंद हो गया। केदारनाथ मार्ग पर बारिश के चलते यात्रियों को सोनप्रयाग में कुछ समय के लिए रोका गया। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Me Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड के 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, प्रदेश की 87 सड़कें भी बंद, जाने आने वाले दिनों का हाल
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

Uttarakhand Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: देहरादून: उत्तराखंड में मानसून (Uttarakhand Monsoon) अब पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है, जिसके कारण उत्तराखंड में बारिश (Uttarakhand Ka Mausam) का दौर जारी है। ऐसे में चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में बीती देर रात मलबा आ गया। इस वजह से मार्ग बंद हो गया। केदारनाथ मार्ग पर बारिश के चलते यात्रियों को सोनप्रयाग में कुछ समय के लिए रोका गया। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बारिश के कारण 87 सड़के बंद

बताया जा रहा है कि यमुनोत्री हाईवे ओजरी के पास पिछले 12 दिन से बंद है। जिसकी वजह से यात्रियों और स्थानिय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपातकालिन परिचालन केंद्र के मुताबिक, उत्तराखंड में बारिश के कारण 87 सड़के बंद है। जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। चमोली जिले में 17 , बागेश्वर जिले में 9, अल्मोड़ा जिले में 3 , देहरादून जिले में 5 नैनीताल जिले में 7, पौड़ी जिले में 6, रुद्रप्रयाग जिले में 4 और टिहरी जिले में 8 सड़कें बंद है।

भारी बारिश का येलो अलर्ट

इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, उसमें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर शामिल है। वहीं अन्य जिलों में हल्कि बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए पहली से 12वीं तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी को आज बंद है।

भारी बारिश से भूस्खलन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार गुरुवार की रात भारी बारिश हुई है। रायपुर क्षेत्र के तपोवन खाले में ज्यादा पानी आ जाने से रात करीब 8 बजे के आसपास लेन नंबर 7 में रहने वाला अनिल तपोवन में बह गया। इसके अलावा रपद्रप्रयाग से बद्रीनाथ मार्ग और कालसी में भूस्खलन हुआ है। कालसी में भूस्खल के कारण रात में इछाड़ी डैम से लाल ढांग के बीच 40 से ज्यादा वाहन फंस गए थे। जिनका पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर उन्हें अपने गंतव्य की ओर रवाना किया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story