Begin typing your search above and press return to search.

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में UCC पर काम पूरा, UCC कमिटी ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा तैयार हो गया है। शुक्रवार को इससे संबंधित दस्तावेज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा जाएगा।

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में UCC पर काम पूरा, UCC कमिटी ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट
X
By Ragib Asim

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा तैयार हो गया है। शुक्रवार को इससे संबंधित दस्तावेज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा जाएगा। इंडिया टुडे के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में बनी समिति ने यह मसौदा तैयार किया है। समिति सुबह 11ः00 बजे मुख्यमंत्री धामी को उनके आधिकारिक आवास पर मसौदा सौंपेगी। इसके बाद शनिवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी।

UCC को कानूनी का रूप देने के लिए उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने विधानसभा का 4 दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है, जो 5 से 8 फरवरी तक होगा। कैबिनेट से मंजूर मसौदे को विधेयक के रूप में 6 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा। धामी ने शुक्रवार को एक्स पर जानकारी दी कि समिति द्वारा मसौदा सौंपे जाने के बाद उसकी समीक्षा की जाएगी और फिर विधानसभा सत्र में विधेयक लाकर UCC को लागू करेंगे।

मई, 2022 में राज्य सरकार ने देसाई की अगुवाई में 5 सदस्यीय समिति गठित की थी, जिसमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह और दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल भी शामिल हैं। उत्तराखंड में अगर UCC लागू होता है तो वह ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा। इसके बाद गुजरात और असम में भी इसे लागू किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story