Begin typing your search above and press return to search.

Pithoragarh Accident Today: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 की मौत, 5 गंभीर घायल

Pithoragarh Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। 13 लोगों से भरी गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Pithoragarh Accident Today: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 की मौत, 5 गंभीर घायल
X
By Ragib Asim

Pithoragarh Accident Today: उत्तराखंड के पहाड़ी जिले पिथौरागढ़ में मंगलवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुवानी कस्बे से बोक्टा जा रही एक बोलेरो गाड़ी, जिसमें 13 लोग सवार थे, वह अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

आठ लोगों की मौके पर मौत, पांच की हालत गंभीर

हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। बाकी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

कहां हुआ हादसा?

यह हादसा सोनी पुल के पास हुआ जब गाड़ी मुवानी से बोक्टा की ओर जा रही थी। गाड़ी जैसे ही भंडारी गांव के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी। SP रेखा यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, पिथौरागढ़ की मुवानी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो। प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों को नि:शुल्क और तत्काल उपचार देने के निर्देश भी दिए हैं।

मौके पर राहत कार्य जारी

पुलिस, ITBP और SDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और घायलों को स्ट्रेचर के सहारे खाई से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी भेजने की भी तैयारी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story