Param Vir Chakra Award Prize Money: उत्तराखंड सरकार ने सैनिकों को दी बड़ी सौगात: परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे इतने करोड़, जानिए परमवीर चक्र क्या है और किसे दिया जाता है?
Param Vir Chakra: देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के पहले सैनिकों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने राज्य के परमवीर चक्र विजेताओं (Paramveer Chakra Winners) को मिलने वाली अनुग्रह राशि में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। राज्य के परमवीर चक्र विजेताओं (Paramveer Chakra Winners) को अब 50 लाख की जगह डेढ़ करोड़ दिए जाएंगे। इतना ही नहीं उन्हें सालाना तीन लाख रुपए का वार्षिक अनुदान (Annual Grant) भी मिलता रहेगा।

Param Vir Chakra: देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के पहले सैनिकों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने राज्य के परमवीर चक्र विजेताओं (Paramveer Chakra Winners) को मिलने वाली अनुग्रह राशि में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। राज्य के परमवीर चक्र विजेताओं (Paramveer Chakra Winners) को अब 50 लाख की जगह डेढ़ करोड़ दिए जाएंगे। इतना ही नहीं उन्हें सालाना तीन लाख रुपए का वार्षिक अनुदान (Annual Grant) भी मिलता रहेगा।
सैनिक सम्मान समारोह में की थी घोषणा
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि के मौके पर खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने परमवीर चक्र विजेताओं (Paramveer Chakra Winners) को मिलने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। सैनिक कल्याण विभाग के प्रस्ताव को अब मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दे दिया है।
50 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़
बता दें कि जून 2022 से पहले उत्तराखंड के परमवीर चक्र विजेताओं (Paramveer Chakra Winners) को 30 लाख की अनुग्रह राशि दी जाती थी, जिसे 10 जून 2025 को बढ़ाकर 50 लाख किया गया था। जिसको लेकर 14 जुलाई 2022 को शासनादेश भी जारी कर दिया गया था। वहीं अब इसे बढ़ाकर डेढ़ करोड़ कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि राज्य के परमवीर चक्र विजेताओं (Paramveer Chakra Winners) को सालाना तीन लाख रुपए का वार्षिक अनुदान भी मिलता रहेगा।
सैनिकों की वीरता, समर्पण और बलिदान का करे सम्मान: CM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'हमारे देश की सीमाएं हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, साहस और बलिदान के कारण सुरक्षित हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह सैनिकों की वीरता, समर्पण और बलिदान का सम्मान करे। उत्तराखण्ड न केवल देवभूमि है, बल्कि वीरभूमि भी है, जिसने देश को अनेक वीर सैनिक दिए हैं।' उन्होंने आगे लिखा कि एक सैनिक और उसके परिवार का जीवन अनुशासन, त्याग और सेवा की मिसाल होता है। राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर ठोस और प्रभावी निर्णय ले रही है।'
परमवीर चक्र क्या है और किसे दिया जाता है
बता दें कि परमवीर दो शब्दों परम (सर्वोच्च) और वीर (बहादूर) से मिलकर बना है। ऐसे में इसका अर्थ है सबसे बहादूर या फिर सर्वोच्च वीरता वाला। अब आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि परमवीर चक्र किसे दिया जाता है। तो बता दें कि भारत का सर्वोच्च सैन्य अलंकरण है, जिसे युद्ध के दौरान अदम्य साहस और वीरता दिखाने वाले सैनिकों को दिया जाता है। इतना ही नहीं परमवीर चक्र पुरस्कार को शहीद होने पर भी दिया जाता है। परमवीर चक्र पुरस्कार प्राप्त करने वाले सैनिक देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले माने जाते हैं।
