Begin typing your search above and press return to search.

Haridwar Mansa Devi Mandir Bhagdad: मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़: हादसे में 6 लोगों की मौत, 30 लोग घायल, CM धामी और PM मोदी ने जताया दुख

Mansa Devi Mandir Me Bhagdad: हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।

Haridwar Mansa Devi Mandir Bhagdad: मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़: हादसे में 6 लोगों की मौत, 30 लोग घायल, CM धामी और PM मोदी ने जताया दुख
X
By Chitrsen Sahu

Mansa Devi Mandir Me Bhagdad: हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।

सीढ़ियों पर करंट फैलने की अफवाह

जानकारी के मुताबिक, शिवलिक पहाड़ियों पर बिल्व पर्वत पर मनसा देवी मंदिर स्थित है। डेढ़ किलोमीटर की चढ़ाई कर या फिर रोपवे के माध्यम से मनसा देवी मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। रविवार सुबह लगभग 9 बजे के आसपास जब श्रद्धालु मंदिर की चढ़ाई कर रहे थे, तभी किसी ने सीढ़ियों पर करंट फैलने की अफवाह फैला दी। जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर गए।

6 लोगों की मौत

घटना के बारे में जानकारी देते हुए SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि उन्हें मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 35 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उन्होंने आगे बताया कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत भी हो गई है।

CM धामी ने जताया दुख

इधर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगदड़ हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 'हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।' वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे कि मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए है। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

PM मोदी ने जताया दुख

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मनसा देवी मंदिर में भगदड़ पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 'उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।'

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story