Begin typing your search above and press return to search.

Kedarnath Landslide: उत्तराखंड में आफत की बारिश! केदारनाथ मार्ग पर हुआ लैंडस्लाइड, 40 से ज्यादा यात्री फंसे, देखें VIDEO

Kedarnath Me Hua Landslide: देहरादून: उत्तराखंड में अब मानसून (Uttarakhand Monsoon ) ने अपना कहर बरपाना शुरु कर दिया है। मानसून का असर अब चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) पर भी देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भूस्खलन (लैंडस्लाइड) से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिसको देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार रात केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग के पास भूस्खलन (लैंडस्लाइड) (Kedarnath Landslide) हुआ है। इसकी वजह से पहाड़ का एक बड़ा चट्टान सड़क पर आ गिरा, जिसके कारण मार्ग बंद हो गया है।

उत्तराखंड में आफत की बारिश! केदारनाथ मार्ग पर हुआ लैंडस्लाइड, 40 से ज्यादा यात्री फंसे, देखें VIDEO
X
By Chitrsen Sahu

Kedarnath Me Hua Landslide: देहरादून: उत्तराखंड में अब मानसून (Uttarakhand Monsoon ) ने अपना कहर बरपाना शुरु कर दिया है। मानसून का असर अब चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) पर भी देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भूस्खलन (लैंडस्लाइड) से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिसको देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार रात केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग के पास भूस्खलन (लैंडस्लाइड) (Kedarnath Landslide) हुआ है। इसकी वजह से पहाड़ का एक बड़ा चट्टान सड़क पर आ गिरा, जिसके कारण मार्ग बंद हो गया है।

SDRF ने किया श्रद्धालु का रेस्क्यू

केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग के पास भूस्खलन (लैंडस्लाइड) (Sonprayag Landslide) से मार्ग बंद हो गया। तभी केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) से दर्शन कर लौट रहे 40 से ज्यादा श्रद्धालु वहां पर फंस गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने सभी 40 श्रद्धालु का रेस्क्यू किया। इसके अलावा बताया जा रहा है कि स्लाइडिंग जोन में गौरीकुंड (Gaurikund Landslide) से वापस आने वाले कुछ श्रद्धालु फंस गए थे। सूचना के बाद SDRF की टीम की ओर से रेस्क्यू कर सुरक्षित सोनप्रयाग (Sonprayag) लाया गया। फिलहाल मार्ग को ठीक करने की कोशिश जारी है और मार्ग के ठीक होने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे जाने दिया जाएगा।



प्रशासन ने की अपील

इधर इस मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस (Rudraprayag Police) ने कहा कि सोनप्रयाग क्षेत्र में मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण मलबा-पत्थर आ गया था, जिसके कारण मार्ग बाधित हो गया था। फिलहाल केदारनाथ यात्रा ((Kedarnath Yatra) अस्थाई के लिए रोक दी गई है और श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित जगह पर रोका गया है। मार्ग के ठीक होने पर यात्रियों को आगे जाने दिया जाएगा। इसी के साथ ही प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं। साथ ही प्रशासन के दिशा निर्देशों का भी पालन करें।

उत्तराखंड का मौसम

वहीं अगर बात करें उत्तराखंड के मौसम (Uttarakhand Ka Mausam) की तो पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है, जो आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित टिहरी, नैनीताल और चंपावत में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां गरज-चमक के साथ ही बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तराखंड में आगामी गुरुवार 17 जुलाई तक गरज चमक और आंधी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story