Begin typing your search above and press return to search.

Chamoli Cloudburst: बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हाहाकार: चमोली में दो जगहों पर बादल फटने से तबाही, 6 मकान ध्वस्त, 10 लोग हुए लापता

Uttarakhand Ke Chamoli Me Badal Fata: चमोली: उत्तराखंड में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच चमोली में बुधवार रात दो जगहों पर बादल फटा है। जिसके कारण तीन गांव तबाह हो गए और 10 लोग लापता भी हो गए। इधर मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Chamoli Cloudburst: बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हाहाकार: चमोली में दो जगहों पर बादल फटने से तबाही, 6 मकान ध्वस्त, 10 लोग हुए लापता
X
By Chitrsen Sahu

Uttarakhand Ke Chamoli Me Badal Fata: चमोली: उत्तराखंड में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच चमोली में बुधवार रात दो जगहों पर बादल फटा है। जिसके कारण तीन गांव तबाह हो गए और 10 लोग लापता भी हो गए। इधर मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दो जगहों पर फटा बादल

चमोली जिले में बुधवार रात को दो जगहों पर बादल फटने की घटना घटी है। बादल फटने से आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। नंदानगर क्षेत्र के कुन्तरी लगाफाली, सरपाणी और धुर्मा गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां लगभग 6 मकान ढह गए। इतना ही नहीं 10 लोग लापता भी हो गए।

बचाव दल ने शुरु किया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची राहत बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया और बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकाला। साथ ही उन्हें सुरक्षित जगह पर भी पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, बादल फटने से आई बाढ़ के कारण खेत-खलिहान और मवेशियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

6 मकान ध्वस्त, 10 लोग लापता

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की रात बादल फटने से नंदानगर क्षेत्र में बाढ़ आ गई। जिसकी चपेट में कुन्तरी लगाफाली, सरपाणी और धुर्मा गांव आ गए। बाढ़ के साथ आए मलबा ने 6 मकानों को ध्वस्त कर दिया। अब तक गांव के 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में NDRF और SDRF की टीम जुटी हुई है। साथ ही मौके पर एंबुलेंस को भी रखा गया है।

CM धामी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दैरा

इधर घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दैरा किया। साथ ही राहत बचाव कार्यों का जायजा भी लिया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि जनपद चमोली के नंदानगर घाट क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से आसपास के घरों को क्षति पहुंचने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। स्थानिय प्रशासन, SDRF और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।

अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी

वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के लिए गरज-चमक के साथ ही तूफानी बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है उसमें हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, पौढ़ी गढ़वाल, टिहकी गढ़वाल, शीवपुरी, देवप्रयाग, और मसूरी शामिल है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story