Begin typing your search above and press return to search.

Char dham Yatra 2025: रोकी गई चारधाम यात्रा: जानिए क्या है बड़ी वजह, प्रशासन ने लोगों से की अपील

Char Dham Yatra Ruki: देहरादून: अगर आप भी चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, उत्तराखंड में मानसून (Uttarakhand Monsoon) का असर अब चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) में दिखने लगा है। भारी बारिश के कारण केदारनाथ (Kedarnath) और यमुनोत्री (Yamunotri) की यात्रा रोक दी गई है। साथ ही यात्रियों को भी सुरक्षित जगहों पर रोका गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण यात्रा मार्ग पर संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है

रोकी गई चारधाम यात्रा: जानिए क्या है बड़ी वजह, प्रशासन ने लोगों से की अपील
X
By Chitrsen Sahu

Char Dham Yatra Ruki: देहरादून: अगर आप भी चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, उत्तराखंड में मानसून (Uttarakhand Monsoon) का असर अब चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) में दिखने लगा है। भारी बारिश के कारण केदारनाथ (Kedarnath) और यमुनोत्री (Yamunotri) की यात्रा रोक दी गई है। साथ ही यात्रियों को भी सुरक्षित जगहों पर रोका गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण यात्रा मार्ग पर संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

हाईवे पर गिरे पत्थर

उत्तराखंड में लगातार बारिश (Uttarakhand Rain) का सिलसिला जारी है, जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। ऐसे में चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) मार्ग पर पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना और भी ज्यादा बढ़ गई है। बीते दिनों केदारनाथ हाईवे पर कई जगह पहाड़ियों से पत्थर गिरे हैं। गोविंदघाट के पास पिनौल में बोल्डोजर गिरने से हाईवे जाम हो गया। वहीं केदारनाथ (Kedarnath) में भारी बारिश के चलते यात्रियों को सोनप्रयाग के साथ ही अन्य सुरक्षित जगहों पर रोक दिया गया है। बारिश के कम होते ही उन्हें आगे जाने दिया जाएगा। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों (Tirth Yatra) को धैर्य बनाए रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

दो यात्रियों की मौत, दो लापता

बात करें अगर यमुनोत्री (Yamunotri) की तो यमुनोत्री (Yamunotri) पैदल मार्ग पर नौ कैची बैंड के पास हादसे के बाद जिला प्रशासन ने एक दिन पहले ही यात्रा को रोक दिया है। सुरक्षा के लिहाज से तीर्थयात्रियों को अलग-अलग पड़ावों पर रहने के लिए कहा गया है। भूस्खलन की वजह से पैदल मार्ग पर लगी रेलिंग और रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी व्यवस्था दुरुस्त किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को यमुनोत्री (Yamunotri) पैदल मार्ग पर नौ कैची बैंड के पास भूस्खलन हुआ था, इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई थी। जबकि दो यात्रि अभी तक लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में NDRF और SDRF की टीम दो दिनों से जुटी हुई है।

इस दिन शुरु हुई थी चारधाम यात्रा

बता दें कि चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) अक्षय तुतीया (Akshay Tutiya) के शुभ अवसर पर शुरु हुई थी। गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री धाम (Yamunotri) के कपाट 30 अप्रैल 2025 को खोले गए थे। वहीं केदारनाथ (Kedarnath) के कपाट 2 मई और बद्रीनाथ (Badrinath) धाम के कपाट 4 मई को खोले गए थे। यह चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) 6 महीने चलेगी। गंगोत्री (Gangotri Dham), यमुनोत्री (Yamunotri Dham), केदारनाथ (Kedarnath Dham) और बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट जब खोले गए तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई श्रद्धालु इस दौरान मौजूद रहे और पूजा-अर्चना की।



Next Story