Begin typing your search above and press return to search.

उत्तराखंड CM: अब किसको मिलेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी, क्या त्रिवेंद्र सिंह रावत की हो सकती है वापसी…. बीजेपी में इन नामों पर हो रही चर्चा

उत्तराखंड CM: अब किसको मिलेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी, क्या त्रिवेंद्र सिंह रावत की हो सकती है वापसी…. बीजेपी में इन नामों पर हो रही चर्चा
X
By NPG News

नईदिल्ली 3 जुलाई 2021. 115 दिन तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया है. इस साल तीरथ सिंह रावत को त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर उत्तराखंड की गद्दी सौंपी गयी थी. तीरथ के जाने के बाद राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री के लिए कई नामों की चर्चा जोरों पर है. आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में भाजपा विधायक दल की बैठक हो रही है. इसी में नये नामों पर चर्चा होगी और किसी एक को मुख्यमंत्री चुना जायेगा. बताया जा रहा है कि डीडीहाट विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहे बिशन सिंह चुफाल या फिर त्रिवेंद्र सिंह रावत में से कोई एक उत्तराखंड का नया सीएम हो सकता है. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में सीएम पद से इस्तीफा दिया था.

क्या बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत?

इस बीच उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अगर उन्होंने (तीरथ सिंह रावत) इस्तीफा नहीं दिया होता, तो इससे संवैधानिक संकट पैदा हो जाता. कुछ राज्यों में, कोविड के कारण उपचुनाव में देरी हुई. परिस्थितियों ने इस स्थिति को जन्म दिया है. आज की विधानसभा बैठक में नेता चुना जाएगा.

दोपहर तीन बजे बुलाई गई बैठक

मुख्यमंत्री रावत के इस्तीफे के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक देहरादून में दोपहर तीन बजे बुलाई गई है. यह बैठक पार्टी हेडक्वार्टर में होगी. बीजेपी के मीडिया इंचार्ज मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस बैठक का नेतृत्व उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष मदन कौशिक करेंगे. बैठक में सभी विधायकों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है. पार्टी ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी बीजेपी विधायक देहरादून में मौजूद रहें. वहीं, विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यवेक्षक बनाया गया है.

उत्तराखंड को मिलने वाला है 8वां मुख्यमंत्री

1. नित्यानन्द स्वामी

2. भगत सिंह कोश्यारी

3. भुवन चन्द्र खंडूरी

4. रमेश पोखरियाल निशंक

5. भुवन चन्द्र खंडूरी

6. त्रिवेंद्र सिंह रावत

7. तीरथ सिंह रावत

8. अब कौन?

Next Story