अब हर अंडे पर लिखी होगी एक्सपायरी डेट... 1 अप्रैल से नियम लागू, खरीदने से पहले चेक करना न भूलें तारीख

Egg Stamp Expiry Date
X

इमेज- AI जनरेटेड 

Egg Stamp Expiry Date Rule: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. 1 अप्रैल से अंडों पर उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट लिखना होगा. यूपी सरकार नें 1 अप्रैल से हर अंडे पर एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.

Egg Stamp Expiry Date Rule: 17 मार्च 2026, ज्यादातर लोग अंडे का सेवन करते हैं लेकिन तो अंडा नया है पुराना पहचानना मुश्किल होता है. कई बार दुकानदार नया ताजा कहकर पुराने या खराब अंडे भी बेच देते हैं. जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. इसे रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. 1 अप्रैल से अंडों पर उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट लिखना होगा.

1 अप्रैल से अंडे पर लिखना होगा एक्सपायरी डेट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंडे को लेकर ऐलान किया है. जिसके तहत 1 अप्रैल से अंडे पर उसके उत्पादन की तिथि लिखनी होगी. साथ ही उसपर एक्सपायरी डेट भी स्टैम्प करना होगा. सभी व्यापारियों को 1 अप्रैल से अनिवार्य रूप से इसका पालन करना होगा.

नियम का पालन नहीं करने पर क्या होगा

यह नियम पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश पर लागू किया जा रहा है. अंडे पर तिथि लिखे होने से पहचानना आसान होगा कि अंडा नया और ताजा है या पुराना. वहीं, अगर किसी अंडा व्यापारी या पोल्ट्री फार्म संचालक ने अंडे पर डेट नहीं डाली तो सख्त कार्रवाई की जायेगी.

अंडे को जब्त कर नष्ट किया जायेगा

नियम का पालन नहीं करने पर व्यापरी के पास से अंडे जब्त कर नष्ट कर दिये जाएंगे. या फिर उन पर 'मानव उपभोग के लिए असुरक्षित' की मुहर लगा दी जाएगी. जिसका मतलब है वह अंडा बेचा नहीं जा सकता है. इसके अलावा उनके खिलाफ विभाग सख्ती से जांच और कार्रवाई करेगा.

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने क्या कहा

नए नियम लागू करने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया, पुराने अंडे बेचे जाने की शिकायतें आती है. कई दूकानदार पुराने अंडे बेचते हैं लेकिन ग्राहकों को पता नहीं चलता. जो सीधे स्वास्थ्य पर असर डालता है. लेकिन इस नियम से पारदर्शिता आएगी और लोगों को सुरक्षित अंडे मिलेंगे.




Tags

Next Story