Begin typing your search above and press return to search.

UP NEWS: नदी में डूबने से 4 बहनों की मौत, 2 की हालत गंभीर

नदी में डूबने से 4 बहनों की मौत, 2 की हालत गंभीर
X
By Chitrsen Sahu

UP NEWS: आगरा: उत्तरप्रदेश के आगरा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 4 किशोरियों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

नहाने के लिए गई थी नदी

यह पूरा मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला स्वामी गांव का है। मंगलवार सुबह यमुना नदी में 6 किशोरियां नहाने के लिए आई थी। नहाते समय सभी गहरे पानी कि ओर चली गई। लोगों ने उन्हे बचाने की कोशिश कि लेकिन असफल रहे। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों ने नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी को बाहर निकाला। जब तक 4 किशोरियों की मौत हो चुकी थी। जबकि 2 की हालत गंभीर है।

2 को बचाने के चक्कर में गई 4 की जान

एडिशनल सीपी राम बदन सिंह ने बताया कि नगला स्वामी गांव में 6 बच्चियां यमुना नदी में नहाने के लिए गई थीं। नहाते समय गहराई में चली गईं और पैर फिसलने से डूबने लगीं। पहले 2 बच्चियां डूब रही थीं, उन्हें बचाने के प्रयास में बाकी 4 भी गहरे पानी में चली गईं। हादसे में 4 की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चियों को नदी से बाहर निकाला गया। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Next Story