Begin typing your search above and press return to search.

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसों की टक्कर, 40 यात्री घायल

Yamuna Expressway Accident: उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को दो बसों की टक्कर में कम से कम 40 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हादसा सुबह करीब 3 बजे मथुरा के पास माइलस्टोन 110 राया कट पर हुआ। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसों की टक्कर, 40 यात्री घायल
X
By Ragib Asim

Yamuna Expressway Accident: उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को दो बसों की टक्कर में कम से कम 40 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हादसा सुबह करीब 3 बजे मथुरा के पास माइलस्टोन 110 राया कट पर हुआ। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, एक बस धौलपुर से नोएडा जा रही थी जबकि दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी और यह हादसा आगरा से नोएडा जाने वाली सड़क पर हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद, 31 यात्रियों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि नौ अन्य को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा, ''हादसे का शिकार हुई एक बस धौलपुर से नोएडा जा रही थी और दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी। ये दोनों बसें यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं

उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है और दिन और रात के अधिकांश समय इस क्षेत्र में कोहरा छाया रहता है, जिससे विजिबिलिटी सीमित हो जाती है, साथ ही ऐसी दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story