कौन हैं स्वाति अघोरी? जिसने ली आशुतोष महाराज पर पर हमले की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर लिखा- "हमारे लोगों के हत्थे..."
Attack on Ashutosh Brahmachari: डॉ स्वाति अघोसी नाम की एक महिला ने आशुतोष महाराज पर हमले की जिम्मेदारी ली है. स्वाति अघोरी नाम के फेसबुक हैंडल से यह पोस्ट किया गया है. पुलिस अब इस पोस्ट को गंभीरता से जांच रही है.

इमेज- इंटरनेट
9 मार्च 2026, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष महाराज पर रविवार को रीवा एक्सप्रेस में धारदार हथियार से हमला हुआ. आशुतोष महाराज की नाक काटने की कोशिश की गयी है. इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. डॉ स्वाति अघोसी नाम की एक महिला ने हमले की जिम्मेदारी ली है.
डॉ स्वाति अघोसी ने ली आशुतोष महाराज पर हमले की जिम्मेदारी
जानकारी के मुताबिक़, डॉ स्वाति अघोसी नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आशुतोष महाराज पर हमले की जिम्मेदारी ली है. जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पोस्ट पर क्या लिखा है
यूज़रनेम डॉ स्वाति अघोसी अकाउंट पर महिला ने लिखा, "आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले में बच गया. भगोड़ा ट्रेन के टॉयलेट में घुस गया था. बोला था ना मेरे लोगो के हत्थे ना चढ़ जाना. उसके बाद आगे लिखा, "सत्य सनातन धर्म की जय हो, गौ माता राष्ट्र माता का संकल्प पूरा होकर रहेगा. जो बीच में आएगा आदिशक्ति के क्रोध से नहीं बचेगा.
कौन है डॉ स्वाति अघोसी
बताया जा रहा है डॉ स्वाति अघोसी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की शिष्या है. स्वाति अघोसी खुद दवा कर रही है. स्वाति अघोसी उत्तराखंड के गंगोत्री क्षेत्र की रहने वाली हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. उसके 10 हजार फॉलोअर्स है. वह खुद को को अघोरी साधक, वेद-पुराण-उपनिषद की प्रवक्ता और “काल भैरव युवा वाहिनी” की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बताती है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
दूसरी तरफ आशुतोष महाराज का कहना है स्वाति अघोसी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य मुकुंदानंद की गर्लफ्रेंड है, जबकि शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी योगीराज ने बताया, स्वाति अघोरी को नहीं जानते है. फ़िलहाल पुलिस पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गयी है. जल्द ही पता चल जाएगा आशुतोष महाराज पर हमला किसने करवाया है.
क्या है मामला
मामला 8 मार्च की सुबह 5 बजे का है. आशुतोष महाराज रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे. रीवा एक्सप्रेस में सिराथू स्टेशन के पास पहुंचे थे. जब वो टॉयलेट जाने लगे तो एक व्यक्ति ने उनपर हमला कर दिया. धारदार हथियार से उनकी नाक काटने की कोशिश की. उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर जान बचाओ. इस घटना में वे बाल बाल बच गए लेकिन उन्हें गंभीर चोट आयी.
