शिव की नगरी में चली गोलियां! कॉलेज कैंपस में BSC छात्र की दिनदहाड़े हत्या, 8 राउंड गोली मारकर भागा आरोपी

इमेज- इंटरनेट
Varanasi UP College Student Murder: 20 मार्च 2026, उत्तरप्रदेश में शिव की नगरी काशी यानी वाराणसी से दिनदहाड़े गोलीबारी का मामला सामने आया है. यूपी कॉलेज (उदय प्रताप कॉलेज) में बीएससी यूपी कॉलेज छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमलावर ने क्लासरूम के बाहर एक के बाद एक 8 गोलियां मारी और पिस्टल फेंककर फरार हो गए.
उदय प्रताप कॉलेज में छात्र की हत्या
मामला वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज के कला और सामाजिक विज्ञान संकाय का है. घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है. बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य कुमार सिंह को कॉलेज के छात्र ने गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गयी.
आरोपी ने क्यों किया मर्डर
जानकारी के मुताबिक़, 23 साल का सूर्य कुमार सिंह गाजीपुर का रहने वाला था. वह बीएससी मैथ चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था. वह हॉस्टल में रहा था. कुछ दिन पहले उसका कॉलेज के ही े एक छात्र के साथ विवाद हुआ था. शुक्रवार की सुबह जब वो कॉलेज आया तो छात्र ने उसे गोली मार दी. उसने करीब 8 बार फायरिंग की और हवा में गोली चलाते हुए पिस्टल और कारतूस फेंककर फरार हो गए .
सूर्य कुमार सिंह बुरी तरह घायल हो गया. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सूर्य कुमार सिंह को तत्काल ट्रामा सेंटर ले जाया गया. जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा,
वहीँ, इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया, आपसी विवाद में गोली चली है. आरपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 6 टीमें जांच में जुटीं है. मुख्य आरोपी का नाम मंजीत बताया जा रहा है. जल्द ही उसके गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
-
Home
-
Menu
