देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, पैर काटकर अलग किया, फिर लाश के साथ... आखिर देवर ने क्यों दिया वारदात को अंजाम

Varanasi Crime
X

इमेज- इंटरनेट 

Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है. शनिवार सुबह देवर ने अपनी भाभी की बरहमी से हत्या कर (Varanasi Murder) दी. कुल्हाड़ी से काटकर उसके पैर अलग कर दिए.

Varanasi Crime News: 11 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है. शनिवार सुबह देवर ने अपनी भाभी की बरहमी से हत्या कर (Varanasi Murder) दी. कुल्हाड़ी से काटकर उसके पैर अलग कर दिए.

देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से काटा

मामला मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव का है. वारदात शनिवार सुबह की है. आरोपी की पहचान देवर अजीत पटेल (28) के रूप में हुई हुई है. आरोपी देवर अजीत पटेल ने घरेलू विवाद में भाभी पूनम पटेल (32) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. उसके सिर, गर्दन और पैर पर वार किया. उसके पैर काट दिए. जिससे भाभी की मौत हो गयी.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक़, पूनम पटेल अमिनी गांव की रहने वाली थी. सुजीत कुमार से हुई थी. सुजीत वाराणसी के रेलवे कार्यालय में ग्रुप-डी में तैनात है. सास-सुसर, देवर और बेटे के साथ रहती थी. देवर अजीत पटेल का अपनी शादीशुदा साली से अफेयर था. पूनम पटेल की बड़ी बहन जो शादीशुदा थी उससे अफेयर चल रहा था. उससे शादी करना चाहता था.

भाभी की शादीशुदा बहन से करना चाहता था शादी

भाभी को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. इसे लेकर हमेशा उनके बीच विवाद होता रहता था. घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद जिसके बाद गुस्से में कुल्हाड़ी से भाभी की ह्त्या कर दी. हत्या के बाद उसने बड़े भाई को फोन कर वारदात की सूचना दी. इतना ही नहीं वह खून से सनी कुल्हाड़ी से लाश के पास ही बैठा रहा. इतना ही नहीं अपने पिता पर भी हमला किया.

मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस उससे पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.


Tags

Next Story