Uttar Pradesh News: सांड का आतंक! पटक - पटककर बुजुर्ग को मार डाला, मरते तक करता रहा हमला

Uttar Pradesh News: उत्तरप्रदेश के बरेली से एक दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है. जहाँ कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग पर सांड ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई. बुजुर्ग के बेहोश होने के बाद भी सांड हमला करता रहा. जब लोगों ने देखा तो सांड को भगाया गया. यह घटना बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके की है. इस घटना का वीडियो का सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.
सांडो का आतंक..#बरेली के संजय नगर में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को सांड ने जान से मार डाला !!#Bareilly #Bull @bareilly_nn @dmbareilly #viralvideo pic.twitter.com/soiXLHbrj5
— PRIYA RANA (@priyarana3101) January 25, 2024
जानकारी के मुताबिक़ संजय नगर इलाके के सेंट्रल स्टेट कॉलोनी में बुधवार सुबह 60 वर्षीय रिटायर्ड गन्ना प्रबंधक 60 वर्षीय रिटायर्ड गन्ना प्रबंधक कृष्णानंद पांडेय वह रोज सुबह घर से टहलने निकलते थे. हमेशा की बुधवार सुबह आठ बजे घर के पास गली में टहल रहे थे. तभी सांड दौड़ता हुआ और सींग मारकर हमला कर दिया. सांड के हमले से कृष्णानंद पांडेय गिर गए. उसके बाद भी काफी देर तक सांड हमला करता रहा. जब लोगों ने देखा तो किसी तरह सांड को वहां से भगाया. उसके बाद कृष्णानंद पांडे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इधर, नगर निगम को इसकी जानकारी दी गयी. सूचना मिलने पर पहुंची नगर निगम की टीम जब सांड के गले पर रस्सी डालकर गाड़ी में चढ़ा रही थी उसी दौरान सांड की भी मौत हो गयी. बताया जा रहा है सांड और भी कई लोगों पर हमला पर किया है.
-
Home
-
Menu
