Begin typing your search above and press return to search.

UP Monsoon Update 2025: उत्तर प्रदेश के 75 जिलों का मौसम रहेगा शुष्क, इस दिन से हो सकती है मानसून की एंट्री

बिते 24 घंटे में 10 से अधिक जिलों का पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 75 जिलों में मौसम शुष्क रहने का अलर्ट जारी किया है।

UP Monsoon Update 2025:  उत्तर प्रदेश के 75 जिलों का मौसम रहेगा शुष्क, इस दिन से हो सकती है मानसून की एंट्री
X
By Chitrsen Sahu

UP Monsoon Update 2025: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लोगों के तेज धूप के साथ ही भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। धूप और गर्मी के चलते रोड पर सन्नाटा पसरा रहा। बिते 24 घंटे में 10 से अधिक जिलों का पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में मौसम शुष्क रहने का अलर्ट जारी किया है।

लू चलने की संभावना

मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लू चलने की भी संभावना जताई है। प्रयागराज, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में 9 से10 जून तक लू चलने का भी पूरी संभावना है। 11 जून के बाद हवा के रुख में बदलाव देखने को मिलेगाी, जिसके चलते दोबारा बूंदाबांदी का दौर भी देखने को मिलेगा।

11 जून के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 11 जून के बाद लोगों को रात मिलने की संभावना है। क्योकि 11 जून के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर देखने को मिलेगा। नया पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर बारिश-आंधी का दौरा शुरु होगा। जिससे लोगों को गर्मी के साथ ही तेज धूप से भी राहत मिलेगी।

20 जून के मानसून की एंट्री

संभावना जताई जा रही है कि 20 जून के बाद उत्तर प्रदेश में पूरी तरह मानसून का असर देखने को मिलेगा। गरज-चमक के साथ ही बारिश का दौर शुरु हो सकता हैष फिलहाल लोगों को अभी भीषण गर्मी और तेज धूप का सामना करना ही पड़ेगा। इसके साथ ही अब उन्हें लू के थपेड़ों को भी झेलना होगा। मौसम विभाग की माने तो जून तक प्रदेश का मौसम ऐसे ही बना रहेगा। अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है। 11 जून के बाद मौमस बदलेगा और 20 से प्रदेश में मानसून एक्टिव हो सकता है।

Next Story