Begin typing your search above and press return to search.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी, इस दिन से बारिश की संभावना

प्रदेश में पछुवा हवा का असर भी देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से गर्मी का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी, इस दिन से बारिश की संभावना
X
By Chitrsen Sahu

UP Weathet Today: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम लगातार जारी है। प्रदेश में पछुवा हवा का असर भी देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से गर्मी का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 11 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है, हवा का रुख पूर्वा होने से एक बार फिर प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

तापमान 44 डिर्गी सेल्सियस के पार

उत्तर प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज से लोगों को अत्यधिक गर्मी और जेत धूप का भी सामना करना पड़ रहा है। लोग अब घरों से निकलने में झिझक रहे हैं। साथ ही झूप से बचने छाव का सहारा भी लेते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इधर पछुवा हवा की वजह से रविवार को प्रयागराज और झांसी में दोपहर का तापमान 44 डिर्गी सेल्सियस के पार चला गया। जबकि 14 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिर्गी सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।

लू चलने की संभावना

मौसम विभाग की माने तो लोगों को अब और भी ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है, क्योकि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। इसी तरह मौसम विभाग ने 9 से 11 जून के बीच दक्षिणी हिस्सों जैसे विंध्य, मिर्जापुर, वाराणासी और प्रयागराज के आसपास के जिलों में लू चलने की संभावना जताई है।

11 जून के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

11 जून के बाद से प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 जून के बाद से हवा का रुख पछुवा से पूर्वा हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी से उठे नमी की वजह से प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा। प्रदेश के कई जिलों में इस दिन से एक बार फिर आंधी और तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story