Begin typing your search above and press return to search.

UP Ke Mausam Ka Hal: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं लू की चेतावनी

प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार जारी है। तेज धूप और गर्व हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। पूर्वांचल के लोगों को जहां आज राहत मिलने के आसार है, वही पश्चिमी

UP Ke Mausam Ka Hal: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं लू की चेतावनी
X
By Chitrsen Sahu

UP Ke Mausam Ka Hal: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार जारी है। तेज धूप और गर्व हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। पूर्वांचल के लोगों को जहां आज राहत मिलने के आसार है, वही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की माने तो आगरा, मथुरा, झांसी, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये जिले रहे सबसे गर्म

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को आगरा मंडल और बुंदेलखंड भीषण गर्मी की चपेट में रहा। प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर और उरई वासियों का हाल गर्म हवाओं और तेज धूप ने बेहाल कर दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को पूरे प्रदेश में आगरा 45.4 डिग्री सेल्सियल के साथ ही सबसे गर्म रहा। जबकि 25 जिलों में तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। इसाी के साथ ही उरई में 45.2, बांदा में 44.8, झांसी में 44.7, प्रयागराज में 43.8, सुल्तानपुर में 43.5, कानपुर में 43.4, वाराणसी में 43.3, इटावा में 43.2 और हमीरपुर में 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना

बता दें कि झांसी के लोगों को बुधवार को गर्मी से थोड़ी रातह तो जरुर मिली। दरअसल, झांसी में शाम के वक्त बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्कि बारिश भी हुई। जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो से तीन दिन तक लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं पूर्वांचल के साथ ही अन्य हिस्सों में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिससे लोगों को न सिर्फ गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि तेज धूप से भी राहत मिलेगी।

प्रदेश में मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अभी कोई भी मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसके कारण बारिश का इंतजार और बढ़ गया है। लेकिन मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि प्रदेश के कई हिस्सों में 14 से 15 जून को बारिश हो सकती है। इसी के साथ ही बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी, जिसके कारण लोगों को गर्मी और धूप से राहत मिलेगी।




Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story