Begin typing your search above and press return to search.

UP 2331 Women Conductors: अब महिलाओं के हाथों में बसों की कमान, यूपी में 2331 महिला कंडक्टरों का चयन

प्रदेश में अब महिला कंडक्टर अब बसों की कमान संभालेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने 2331 महिला कंडक्टरों का चयन किया है। जिनमें से

अब महिलाओं के हाथों में बसों की कमान, यूपी में 2331 महिला कंडक्टरों का चयन
X
By Chitrsen Sahu

UP 2331 Women Conductors: लखनऊ: उत्तरप्रदेश परिवहन निगम ने महिलाओं के शक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। दरअसल, प्रदेश में महिला कंडक्टर अब बसों की कमान संभालेंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने 2331 महिला कंडक्टरों का चयन किया है। जिनमें से 125 अकेले उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए चुनी गई हैं।

महिलाओं को रोजगार के नए अवसर

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की यह पहल न केवल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि परिवहन सेवाओं में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने वाला भी है। इस पहल से महिलाएं न केवल बिना किसी डर के बस में सफर कर बाएंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करने वाली है। इसी के साथ ही परिवहन सेवाओं में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।

125 महिलाएं लखनऊ के लिए चयनित

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने 2331 महिला कंडक्टरों का चयन किया है, जिनमें से अकेले 125 महिला कंडक्टर लखनऊ के लिए चुनी गई हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की इस फैसले से महिलाओं में भारी उत्साह देखी जा रही है। महिलाओं ने इसे अपने भविष्य की नई शुरुआत बताया है।

दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

बताया जा रहा है कि चयनिय सभी 2331 महिला कंडक्टरों को उनकी जिम्मेदारियों के लिए तैयार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और जिसके लिए कार्यक्रम आयोजित भी किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में उन्हें बस संचालन, टिकटिंग सिस्टम, यात्री प्रबंधन और आपातकालीन स्थितियों से निपटने जैसे पहलुओं से रुबरु कराया जाएगा।

विभिन्न बस रूट्स पर होंगी तैनात

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली ने इस फैसले को महिलाओं को इस क्षेत्र से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि भविष्य में और ज्यादा महिलाओं को इस क्षेत्र से जोड़ा जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि महिला कंडक्टरों को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न बस रूट्स पर तैनात किया जाएगा, जिससे प्रदेश की सड़कों पर नई ऊर्जा और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

Next Story